पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एब्सेंट पीरियड्स:क्या होता है जब लड़की को पीरियड्स नहीं आते, महिला को अचानक रुक जाती है माहवारी, एक्सपर्ट से जानें वजह और उपाय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीरियड्स रेगुलर हों और किसी महीने में अचानक बंद हो जाएं। न मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स, न ही कोई स्पॉटिंग। ऐसे में टेंशन तो होती ही है। कई लड़कियों को 14-15 साल तक पीरियड्स नहीं आते, इस पर भी परिवार को चिंता हो जाती है। क्यों होती है ऐसी स्थिति, जब उम्र होने के बावजूद पीरियड एब्सेंट होते हैं या किसी उम्र में अचानक पीरियड्स मिस होने लगते हैं। एब्सेंट पीरियड्स के बारे में बता रही हैं, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. माया पी एल गाड़े।

क्या है एब्सेंट पीरियड्स की स्थिति?

एब्सेंट पीरियड्स को एमेनोरिया के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐसी स्थिति होती है जब पीरियड्स नॉर्मल होते हैं, लेकिन किसी महीने अचानक से आने बंद हो जाते हैं। महिला प्रेग्नेंट नहीं होती, न ही मेनोपॉज स्टेज में होती है, बावजूद इसके जब उसे पीरियड्स नहीं होते, तो उसे एब्सेंट पीरियड्स कहते हैं।

कितने तरह का होता है एमेनोरिया?

प्राइमरी एमेनोरिया - एमेनोरिया यानी एब्सेंट पीरियड्स दो तरह के होते हैं, जिन्हें प्राइमरी और सेकेंडरी के नाम से जाना जाता है। प्राइमरी एमेनोरिया उस स्थिति को कहते हैं, जब पीरियड्स आने की उम्र निकल जाती है, लेकिन पीरियड्स नहीं आते। डॉ. गाड़े के मुताबिक 14-16 साल तक पीरियड्स न आने की स्थिति प्राइमरी केटेगरी में आती है।

जिन लड़कियों का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता या हाइमन ब्रेक नहीं होता, ऐसी लड़कियों को प्राइमरी एमेनोरिया की शिकायत होती है।
जिन लड़कियों का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता या हाइमन ब्रेक नहीं होता, ऐसी लड़कियों को प्राइमरी एमेनोरिया की शिकायत होती है।

सेकंडरी एमेनोरिया - इस स्थिति में पीरियड्स आने अचानक से बंद हो जाते हैं। इसकी वजह लाइफस्टाइल, फैमिली हिस्ट्री, कोई गंभीर बीमारी या सर्जरी हो सकती है। कई मामलों में दवाइयां या थेरेपी भी पीरियड्स मिस होने की वजह होती है। इसके अलावा एबॉर्शन, ओवरी सर्जरी के कारण भी पीरियड्स रुक सकते हैं।

क्या होते हैं एमेनोरिया के लक्षण?

प्राइमरी एमेनोरिया का एकमात्र लक्षण है, उम्र बीत जाने के बावजूद पीरियड्स न आना। वहीं पीरियड्स शुरू होने के बाद मिस होने के लक्षणों में सिरदर्द, चेहरे पर मुहांसे होना, बालों का झड़ना, पेल्विक फ्लोर के आसपास दर्द, चेहरे पर अचानक हेयर ग्रोथ होना, निप्पल डिस्चार्ज और हॉट फ्लैश जैसे लक्षण देखे जाते हैं।

यदि पीरियड्स आने अचानक बंद हो जाएं, तो इसे नजरअंदाज न करें, तुरंत अपने फैमिली डॉक्टर या गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
यदि पीरियड्स आने अचानक बंद हो जाएं, तो इसे नजरअंदाज न करें, तुरंत अपने फैमिली डॉक्टर या गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

कैसा होता है एमेनोरिया का ट्रीटमेंट?

अगर पीरियड्स न आने की वजह हाइमन ब्रेक न होना है, तो सर्जरी के जरिए इस परत को हटाया जाता है, ताकि पीरियड्स आ सकें। कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिनके शरीर में यूटरस न होने के कारण उन्हें पीरियड्स नहीं आते। ऐसे में ट्रांसप्लांटेशन का सहारा लिया जाता है। पीरियड्स रेगुलर करने के लिए हार्मोनल थेरेपी, दवाइयां, इंजेक्शन या लाइफस्टाइल इम्प्रूवमेंट के रास्ते अपनाए जाते हैं। हेल्थ कंडीशन के आधार पर डॉक्टर ट्रीटमेंट का तरीका तय करते हैं।