पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अग्निवीर में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी:अप्रैल से मई के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी; BSF, CRPF, ITBP में रिटायरमेंट के बाद मिलेगा आरक्षण

16 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी 2023 से चल रहा है। अब इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही अग्निवीर भर्ती योजना में कई बदलाव किए गए हैं। एक्स अग्निवीरों को आरक्षण देने की भी बात की गई है।

आज जरूरत की खबर में इन तमाम बदलावों के बारे में जानते हैं…

सवाल: क्या अग्निवीर बैच का ये पहला साल है?
जवाब:
नहीं, 2022 पहला बैच था। यह साल यानी 2023 दूसरा बैच होगा।

सवाल: अग्निवीर योजना के तहत इस साल कितनी भर्ती होगी?
जवाब:
इस साल 46,000 अग्निवीरों की भर्ती सेना में की जाएगी।

सवाल: अग्निवीर में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तारीख में क्या बदलाव हुआ है?
जवाब:
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 15 मार्च थी। वहीं अब कैंडिडेट 20 मार्च 2023 को रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

सवाल: ऑनलाइन एग्जाम कब तक होंगे?
जवाब:
रजिस्ट्रेशन के बाद अप्रैल से मई 2023 के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस साल से भर्ती नई प्रक्रिया के तहत होगी।

क्या है भर्ती की नई प्रक्रिया उसे नीचे लगे क्रिएटिव में पढ़ते हैं...

सवाल: अग्निपथ में आवेदन के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
जवाब:

  • प्री स्किल्ड युवा इस भर्ती में अप्लाय कर सकते हैं।
  • अग्निपथ योजना में हुए नए बदलावों के मुताबिक, अब ITI और पॉलिटेक्निक पासआउट उम्मीदवार टेक्निकल ब्रांच में अप्लाय कर सकते है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) (ऑल आर्म्स): हाईस्कूल में कम से कम 45% अंकों से पास होना चाहिए। हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।
  • अग्निवीर (टेक्निकल) (ऑल आर्म्‍स):

इस पोस्ट के लिए तीन ऑप्शन्स हैं-

  • इंटरमीडिएट में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश के साथ 50% और हर सब्जेक्ट में 40% अंक हैं तो अप्लाय कर सकते हैं।
  • अगर 12 वीं पास हैं फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश के साथ। इसके अलावा ITI किया हो NSQF लेवल का। या फिर NIOS से इंटरमीडिएट पास किया है तो भी अप्लाय कर सकते हैं। लेकिन यहां पर सभी कंडीशन में 1 साल आईटीआई होना जरूरी है।
  • 50% अंकों से हाईस्कूल पास होना चाहिए। इंग्लिस, मैथ्स और साइंस में कम से कम 40% अंक होने चाहिए। साथ ही दो साल की ट्रेनिंग की हो आईटीआई में या फिर तीन साल का डिप्लोमा इन ट्रेड्स में होना चाहिए-
  • मैकेनिक मोटर वाहन
  • मैकेनिक डीजल
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
  • टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
  • इलेक्ट्रीशियन
  • फिटर
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  • ड्राफ्ट्समैन (सभी प्रकार)
  • सर्वेयर
  • जिओ इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट
  • इन्फॉर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटिनेंस
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन सिस्टम
  • वेसल नेविगेटर
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग
  • कम्प्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी
  • अग्निवीर क्‍लर्क (स्‍टोर कीपर टेक्निकल): इस पद की भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट में 60% मार्क्स के साथ हर सब्जेक्ट में मिनिमम 50% अंक होने चाहिए।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (सभी शस्त्र): इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं-10वीं पास युवा अप्लाय कर सकते हैं।
  • सैन्य पुलिस के कोर में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) महिला: हाई स्कूल में 45% और हर सब्जेक्ट में मिनिमम 33% अंक होना जरूरी है।

सवाल: एज लिमिट में भी क्या कुछ चेंजेज हुए हैं?
जवाब:
वैसे तो इस भर्ती के लिए कम से कम उम्र साढ़े 17 साल और ज्यादा से ज्यादा 21 साल होनी चाहिए।

ये हुए बदलाव- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में भर्ती के लिए आयु सीमा 18-23 वर्ष है। वहीं कोई भी व्यक्ति जो 17-22 वर्ष की आयु में अग्निवीर के रूप में नॉमिनेटेड है, वह 26 वर्ष की आयु तक CAPFs में अप्लाय कर सकता है।

सवाल: इस भर्ती में शारीरिक मानक क्या है?
जवाब:
इस भर्ती में ग्रुप 1 के अनुसार शारीरिक मानक हैं।

  • 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करने पर 60 मार्क्स मिलेंगे।
  • 10 बार पुल अप्स करने पर 40 मार्क्स मिलेंगे।
  • 9 फीट डिच जंप करना होगा।
  • जिगजैग बैलेंस करना होगा।

नोट: केंद्र सरकार के मुताबिक, अग्निवीरों को चार साल की सर्विस पूरी करने के बाद CAPF भर्ती के लिए हाइट में अलग से कोई छूट नहीं मिलेगी।

बता दें कि अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की हाइट क्राइटेरिया CAPF से कम है। ऐसे में अगर अग्निवीर की हाइट कम है तो उसे CAPF मे नौकरी नहीं मिलेगी।

सवाल: आरक्षण को लेकर कुछ घोषणा हुई है, वो क्या है?
जवाब:
नई घोषणा के तहत...

  • सरकार ने BSF यानी सशस्त्र सीमा बल की वैकेंसी में एक्स-अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।
  • रिटायर हुए अग्निवीरों को सशस्त्र बलों जैसे CAPF, ITBP, SSB और CISF में भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
  • साथ ही अपर एज लिमिट क्राइटेरिया में भी छूट की घोषणा की गई है। एज लिमिट में छूट इस बात पर डिपेंड करेगी कि वे पहले बैच का यानी 2022 का हिस्सा हैं या बाद के बैचों के।

सवाल: तीनों सेना में भर्ती हो रही है या नहीं?
जवाब:
अग्निवीरों की भर्ती के लिए देश की तीनों सेनाओं में भर्ती प्रोसेस जारी है।

डिटेल के लिए क्लिक करें-

ज्यादा जानकारी के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट को विजिट करें।

ज्यादा जानकारी के लिए इंडियन नेवी की वेबसाइट को विजिट करें।

सवाल: क्या ट्रेनिंग पीरियड नौकरी करने के 4 सालों में शामिल होता है?
जवाब:
हां, 6 महीने का ट्रेनिंग पीरियड 4 साल की फुल टाइम सर्विस में शामिल होता है।

सवाल: अग्निपथ योजना में सफल उम्मीदवारों को कितने साल आर्मी में नौकरी करनी होगी और उसके बाद क्या होगा?
जवाब:
अग्निपथ योजना के तहत…

  • उम्मीदवारों को आर्मी में 4 साल की नौकरी करनी होगी।
  • इसके बाद 75% अग्निवीर रिटायर हो जाएंगे।
  • उनमें से 25% को परमानेंट नौकरी मिलेगी।

सवाल: अग्निवीर को सुविधाएं क्या-क्या मिलेंगी?
जवाब:
सैलरी के अलावा अग्निवीरों को-

  • सेवा की अवधि तक 48 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई प्रीमियम नहीं भरना होगा।
  • रिस्क और हार्डशिप अलाउंस
  • राशन अलाउंस
  • ड्रेस और ट्रैवल अलाउंस

बोल-चाल की भाषा में कहें तो आर्मी में भर्ती होने के बाद रहना, खाना-पीना, इलाज सब फ्री।

सवाल: NCC- C सर्टिफिकेट होने पर क्या नौसेना में कुछ प्रिफरेंस मिलता है?
जवाब:
कोटा सेना भर्ती कार्यालय के डायरेक्टर कर्नल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती स्कीम में पहले NCC C सर्टिफिकेट वाले बच्चों को ऑनलाइन एग्जाम नहीं देना होता था और उन्हें 100 नंबर बोनस के मिल जाते थे, लेकिन अब भारतीय सेना में भर्ती के लिए NCC C सर्टिफिकेट वाले बच्चों को भी परीक्षा देनी होगी। बोनस नंबर कम कर दिए हैं।

सेना भर्ती के लिए पहले ऑनलाइन रिटर्न एग्जाम लिया जाएगा। उसके बाद फिजिकल, डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल की प्रक्रिया होगी।

इसमें सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को ही अग्निवीर स्कीम के तहत ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

सवाल: क्या अग्निपथ में महिलाएं भी अप्लाय कर सकती हैं?
जवाब:
हां, बिल्कुल। अग्निपथ योजना के लिए महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। क्वालिफाइड होने पर उन्हें समान सुविधाओं का हक मिलेगा।

इस योजना के तहत, साल 2023 में इंडियन नेवी कुल वैकेंसी में से 20 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की भर्ती भी करेगा।

सवाल: क्या महिलाओं के लिए कोई एज लिमिट है?
जवाब:
हां, साढ़े 17 से 21 साल तक। शर्त ये है कि अनमैरिड होना चाहिए।

सवाल: नौसेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए कौन सी शाखाएं उपलब्ध हैं?
जवाब:
महिलाओं को भारतीय नौसेना में अग्निवीर (SSR) और अग्निवीर (MR) के रूप में शामिल किया जाएगा। अग्निवीर के रूप में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए भारतीय नौसेना की ये शाखाएं उपलब्ध हैं: -

इंजीनियरिंग मैकेनिक (ME)

इलेक्ट्रिकल मैकेनिक (पावर) [EM (P)]

विद्युत मैकेनिक (रेडियो) [EM (R)]

नौसेना वायु मैकेनिक (NAM)

इलेक्ट्रिकल मैकेनिक एयर (EMA)

इलेक्ट्रिकल मैकेनिक एयर (रेडियो) [EMA (R)]

नौसेना वायु आयुध मैकेनिक (NAOM)

सीमैन (गनरी वेपन) [SEA (GW)]

सीमैन (गनरी सेंसर) [SEA (GS)]

सीमैन (अंडरवाटर वेपन) [SEA (UW)]

सीमैन (अंडरवाटर सेंसर) [SEA (US)]

सीमैन (रडार और प्लॉट) [SEA (RP)]

सीमैन (हाइड्रो) [SEA (HY)]

सीमैन (फिजिकल ट्रेनर) [SEA(PT)]

संचार (संचालन) [COM (OPS)]

संचार (इलेक्ट्रॉनिक युद्ध) [COM (EW)]

नेवल एयरमैन (एयरक्राफ्ट हैंडलर) [NA (AH)]

नेवल एयरमैन (सेफ्टी एंड सर्वाइवल) [NA (S&S)]

नेवल एयरमैन (फोटोग्राफर) [NA (PH)]

नेवल एयरमैन (मौसम विज्ञान पर्यवेक्षक) [NA (MET)]

रसद (वित्त और प्रशासन) [लॉग (F&A)]

रसद (सामग्री) [लॉग (मैट)]

लॉजिस्टिक्स (ऑफिसर्स शेफ) [लॉग (OC)]

रसद (नाविकों का बावर्ची) [लॉग (SC)]

लॉजिस्टिक्स (स्टीवर्ड) [लॉग (STD)]

हाइजीनिस्ट (H)

चिकित्सा सहायक (MA)

संगीतकार (MUS)

सवाल: महिलाएं क्या पुरुषों से अलग परीक्षण लेती हैं?
जवाब:
नहीं, महिलाओं की ट्रेनिंग भी पुरुषों की तरह ही होती है। लेकिन महिलाओं के रहने के लिए अलग क्वार्टर हैं।

सवाल: इसमें क्या महिलाओं के लिए अलग से वैकेंसी है?
जवाब:
अग्निवीर (SSR) और (MR) प्रविष्टियों में महिलाओं के लिए अलग-अलग वैकैंसी ऐडवर्टाइजमेंट में दी जाती हैं।

सवाल: नौसेना में महिलाओं की ग्रूमिंग कैसे होती है?
जवाब:
महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे पुरुषों के समान उच्च स्तर की उपस्थिति बनाए रखें। फर्क सिर्फ इतना है कि महिलाओं को अपने बाल लंबे रखने की अनुमति होती है। बशर्तें कि यह एक ढंग में हो और नियमों को फॉलो करें।

खबरें और भी हैं...