पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए साल पर बहुत से लोग कुछ नया करने और पुरानी आदतें छोड़ने का संकल्प लेते हैं, लेकिन क्या आपने ऐसा कुछ किया है? यदि नहीं तो आइए जानते हैं कि कैसे नई आदत डालें। इसके लिए सबसे पहले आप गोल सेट करें और सही रणनीति बनाकर उसे पूरा करें। इसके लिए आपको 7 दिन देने होंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हैबिट फाॅर्मेशन में सबसे ज्यादा चुनौती आती है। एक बार जब आप लक्ष्य के बारे में पता कर लेंगे तो आधे से ज्यादा कामयाबी पा लेंगे।
नई आदत बनाने में सबसे बड़े चैलेंज-
चुनौतियां लक्ष्य पूरा करने में मददगार भी हैं
कुछ स्टडी में पाया गया है कि दूरी, समय और प्रयास जैसी चुनौतियां ही लक्ष्य को हासिल करने में हमारी मदद करती हैं। एक स्टडी के मुताबिक, जब लिफ्ट का दरवाजे खुलने का समय कम कर दिया गया, तो लोग देरी की वजह से सीढ़ियों से चले गए। कैलिफोर्निया के मनोवैज्ञानिक वेंडी वुड कहते हैं कि इस तरह की चुनौतियों का असर हमारी अच्छी और बुरी आदतों पर पड़ता है। ये चुनौतियां हर तरह के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास में सामने आती हैं।
इन 10 आदतों से जिंदगी को आसान बना सकते हैं
1. वर्कआउट कपड़े पहनकर सोएं-
रोज सुबह एक्सरसाइज शुरू करना चाहते हैं, तो आप रात में वर्कआउट वाले कपड़े पहनकर ही सोएं। मोजे और जूते बैड के नीचे रखें। इससे सुबह आपको न आलस आएगा और न ही इन्हें तलाशने में मेहनत करनी पड़ेगी।
2. हैंड वेट डेस्क पर रखें-
यदि आप घर में किसी से फोन पर बात कर रहे हैं तो इस समय का फायदा उठाएं। घर में टेबल पर हैंड वेट रखें। उसे उठाकर थोड़े रिप्स मारे। इससे बातचीत के बीच एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
3. दरवाजे पर हुक या शेल्फ लगाएं
कई बार हम घर से निकलते समय गाड़ी की चाबी, मास्क भूल जाते हैं। इसके लिए आपको हुक स्टेशन या शेल्फ बनाना चाहिए। यहां आप मास्क और चाबी रख सकते हैं। इससे आप निकलते वक्त जरूरी चीजें नहीं भूलेंगे। मास्क पहनने की आदत भी डेवलप हो सकती है।
4. जेब में एक्स्ट्रा मास्क रखें
अपनी जेब में एक्स्ट्रा मास्क रखने की आदत डालें, ताकि यदि कभी आपका एक मास्क खो जाए तो दूसरा पहन सकें। इसके अलावा यदि किसी को मास्क की जरूरत है तो उसे दे सकते हैं।
5. ब्रश करते समय मेडिटेशन करें
सुबह ब्रश करते समय भी आप मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैर पर खड़े हो जाएं। इससे शरीर को बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी। एक मिनट के अंतर पर पैर बदलकर दूसरे पर खड़े हों। ऐसा करने से मन शांत रहेगा।
6. फ्रिज को व्यवस्थित करें
आप फ्रिज के अंदर रखे सामान को व्यवस्थित करें। इससे आपको खाना बनाते वक्त फायदा होगा। सभी सामान व्यवस्थित मिलेगा। रात में अक्सर ऐसा न होने से खाना बनाने से पहले तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे आपको निजात मिलेगी।
7. जेलीफिश देखें
जेलीफिश को देखना मन को शांत रखने का सबसे अच्छा तरीका है। टीवी राइटर जेफरसन ने अपने थैरपिस्ट को एक बार इस टिप्स के लिए थैंक्स कहा था। जेफरसन को जेलीफिश देखना अच्छा लगता था। वे कहते हैं कि आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर जेली-कैम को बुकमार्क कर सकते हैं। काम के दौरान आप थोड़ा समय निकालकर जेलीफिश जरूर देखें।
8. सात मिनट वर्कआउट करें
वर्कआउट करते समय दीवार के पास खड़े हो जाएं या अपने आसपास कुर्सी रखें। इससे अगर एक्सरसाइज के दौरान बैलेंस बिगड़ता है तो आप उसका सहारा ले सकते हैं। ऐसा रोजाना सात मिनट तक करें।
9. स्ट्रेस दूर करने के लिए एक मिनट निकालें
एक मिनट निकालकर आप अपने स्ट्रेस से डील कर सकते हैं। इस दौरान आप दिनभर की टू-डू लिस्ट तैयार कर सकते हैं। ऑफिस से आने के बाद ईमेल पढ़ सकते हैं। किचन और बुक शेल्फ साफ कर सकते है। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
10. डायरी लिखें
सोने से पहले डायरी लिखने की आदत डालें। इसके लिए बिस्तर पर ही नोटबुक और पेन रखें। सोने से पहले उसमें दिनभर की बातें लिख सकते हैं। इससे स्ट्रेस में कमी आएगी।
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.