पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहंगे कपड़ों पर लगे दाग अगर छूट जाए तभी अच्छे हैं… वर्ना अफसोस के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा।
कई लोग इसी दाग के डर से हल्के रंग के कपड़े खरीदने और पहनने से भी बचते हैं।
आज जरूरत की खबर में हम आपको दाग छुड़ाने की ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगें, जिसके बाद आप दाग लगे कपड़ों को पहनेंगे भी और हल्के रंग के कपड़े खरीदेंगे भी।
सवाल: अब अगर कपड़ों पर इन चीजों के दाग लग जाएं, तो उन्हें छुड़ाने के लिए किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: कपड़ों पर लगे इन चीजों के दाग छुड़ाने के लिए सबसे पहले कपड़े का मैटेरियल देखना बहुत जरूरी होता है। हर कपड़े का रंग, पैटर्न और टेक्सचर अलग होता है। उस हिसाब से ही उसे धोना चाहिए।
जैसे- अगर कपड़ा सॉफ्ट, जलीदार या ऊनी है तो उसे रगड़ना नहीं चाहिए।
अब कपड़ों पर लगे दाग को मिटाने की कुछ यूजफुल टिप्स के बारे में बात करते हैं।
दो कंडीशन होती हैं जब दाग लगते हैं…
पहली कंडीशन: जब आप घर पर होते हैं तो कई बार गलती या अनजाने में कपड़ों पर दाग लग जाते हैं। जैसे- घर पर काम करते, खाना बनाते या खाते समय, बेडशीट पर कुछ गिर गया, बच्चे खेलते टाइम कोई दाग लगाकर आ गए। इन्हें आप गुनगुने पानी और साबुन से आसानी से छुड़ा सकते हैं।
गुनगुने पानी से दाग साफ करने का तरीका
ऊपर बताए गए तरीके से इनके दाग आसानी से छूटेंगे…
दूसरी कंडीशन: शादी, पार्टी, रेस्टोरेंट में भी अक्सर दाग लग जाते हैं। जैसे- बच्चों को खाना खिलाते समय ड्रेस पर लग जाए, खाना खाते समय अगर धक्का लग जाए, शादी की रस्मो-ओ-रिवाज को निभाने में अगर दाग लग जाए। इन्हें आप नींबू और बेकिंग सोडा से आसानी से छुड़ा सकते हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा से दाग साफ करने का तरीका
ऊपर बताए गए तरीके से इनके दाग आसानी से छूटेंगे…
सवाल: पान और गुटखे के दाग छुड़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: शर्ट, कुर्ते पर अगर पान और गुटखे के दाग लग जाएं, तो उसे छुड़ाने की ट्रिक हम नीचे क्रिएटिव में बता रहे हैं।
आप भी पढ़ें और दूसरों को भी शेयर करें...
सवाल: हल्दी का दाग छुड़ाने के लिए क्या करें?
जवाब: कई बार खाना बनाते समय, मसालेदार सब्जी खाते समय कपड़ों पर गिर जाती है। धोने पर कपड़ा तो साफ हो जाता है लेकिन हल्दी का पीला दाग कपड़ों पर रह जाता है। ग्राफिक्स से समझते हैं इसे छुड़ाने का तरीका।
सवाल: बहुत जिद्दी दाग जैसे आम, जामुन, अनार के दाग छुड़ाने के लिए क्या करें?
जवाब: ऐसे जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए हाइड्रोजन पैराक्साइड से साफ कर सकते हैं। इसे पानी में घोलकर यूज कर सकते हैं।
इससे न सिर्फ कपड़ों का दाग गायब होगा बल्कि कपड़ों में चमक भी आ जाएगी। सफेद कपड़ों को धोने के लिए हाइड्रोजन पैराक्साइड का यूज करना बेस्ट है।
सवाल: बच्चों को दवाई पिलाते समय सिरप कपड़ों पर गिर जाती है उसे और रेड वाइन के दाग छुड़ाने के लिए क्या करें?
जवाब: कपड़ों के जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए नमक भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है।
सवाल: बच्चे कपड़ों में इंक के दाग लगा लेते हैं इन्हें कैसे छुड़ाएं?
जवाब: खट्टी चीजें कपड़ों में लगे जिद्दी दाग को छुड़ाने में बहुत काम आती हैं। सिरका को डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर इसके मिक्सचर को दाग पर लगाकर रगड़े। दाग साफ हो जाएगा।
सवाल: घर पर रखा नेलपेंट बच्चों से नहीं बच पाता है। बेडशीट, कपड़ों, फर्श सभी जगह फैला देते हैं। अब इसका दाग कैसे छुड़ाएं?
जवाब: नेलपेंट का दाग हटाने के लिए नींबू रस यूज कर सकते हैं।
सवाल: मई-जून की गर्मी में कपड़ों पर पसीने के दाग न लगे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इन्हें छुड़ाने का क्या तरीका है?
जवाब: तेज गर्मी में पसीने के दाग कई बार कपड़ों पर लग जाते हैं।
जरूरत की खबर के कुछ और आर्टिकल भी पढ़ें…
2.1 महीने में 3 मोबाइल ब्लास्ट:घर में रखें इन सामानों से रहें अलर्ट, गर्मी से हो सकते हैं ब्लास्ट
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.