पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगर्मी आने से पहले कूलर की सफाई हो जाती है। उसे चेक कर हम-आप सही जगह पर फिट कर देते हैं। उसके बाद रोजाना सुबह-शाम पानी भरते हैं और कूलर की हवा खाते रहते हैं।
कभी आपने सोचा है कि कूलर की सफाई रेगुलर न करने से हम बीमार हो सकते हैं। आज इसी पर बात करते हैं। इसे साफ करने का सही तरीका भी सीखते हैं।
सवाल: कूलर की सफाई क्यों जरूरी है?
जवाब: कूलर में लगातार पानी भरा रहने से नमी की वजह से बैक्टीरिया पनपते हैं। जब कूलर, टंकी में पानी 8 दिन से ज्यादा समय तक भरा रहता है तो उसमें मच्छर का लार्वा पनपता है। लोग यह समझते हैं कि पानी में कीड़े पड़ गए हैं लेकिन ये फीमेल मच्छर एडीज का अंडा होता है।
मच्छर भी बल्कि गदंगी इकट्ठा होने से स्मैल भी आने लगती है। इसलिए रेगुलर सफाई करके कूलर को ऊपर से सिर्फ न चमकाएं बल्कि अंदर से साफ कर बैक्टीरिया और बदबू से छुटकारा नहीं मिल पाता है।
सवाल: कूलर का पानी कितने दिनों में बदलना चाहिए?
जवाब: कूलर के पानी को 5-6 दिन में बदलते रहना चाहिए। इसके साथ ही पूरे कूलर की सफाई हर 15 दिन से एक महीने के अंदर करनी चाहिए।
सवाल: इसका मतलब कूलर के हर पार्ट की सफाई करनी जरूरी है?
जवाब: बिल्कुल। कूलर का पानी बदले के साथ-साथ वॉटर टैंक, कूलिंग पैड, ब्लेड और कूलर की बॉडी को भी साफ करें। इसे महीने में एक बार करें। इससे कूलर के अंदर पनप रहे फंगस के साथ-साथ जंग भी साफ हो जाती है।
बस ध्यान रखें कि कूलर में पानी भरते या सफाई करते समय हमेशा इलेक्ट्रिक बोर्ड से कूलर का प्लग निकाल दें।
सवाल: कूलिंग पैड को साफ करना क्यों जरूरी होता है, इसे साफ करने का तरीका क्या है?
जवाब: कूलिंग पैड को साफ करना वॉटर टैंक को साफ करने के बराबर ही जरूरी है। बैक्टीरिया नमी और पानी में अपना घर बना लेते हैं। जो हवा के जरिए वातावरण में फैल जाते हैं।
इसे साफ करने का तरीका
सवाल: कूलर में लगे पंखे के ब्लेड को कैसे साफ करें? जवाब: पंखे के ब्लेड साफ करना आसान है। एक कपड़े को डिटरजेंट में भिगोकर ब्लेड को पोंछते चलिए। बस इस बात का ध्यान रखें कि मोटर का तार अलग हो और ब्लेड आपके हाथों को न लगें।
सवाल: कूलर की बॉडी को साफ कैसे करें?
जवाब: पॉइंट्स से समझते हैं…
सवाल: कूलर से अगर स्मेल आती है तो हमें क्या करना चाहिए? जवाब: 10 उपाय बता रहे हैं, आजमाएं …
चलते-चलते
सवाल: कूलर की सफाई करते समय या पानी भरते समय हमेशा प्लग निकालना क्यों जरूरी है?
जवाब: इलेक्ट्रिक प्लग या फिर सोकेट्स को लगाकर काम करना डेंजरेस है। कई बार इनकी सफाई करते समय बिजली के झटके काफी तेज भी लग जाते हैं। शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का खतरा हो सकता है।
अब जरूरत की कुछ और खबरें पढ़िए...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.