पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की दरों में 1% की बढ़ोतरी की है। पहले 1 लाख रुपए से कम जमा पर 6% की दर से ब्याज मिलता। इसे 1 जनवरी 2021 को बढ़ाकर 7% किया गया है। 1 लाख रुपए से ज्यादा की राशि पर बैंक पहले ही 7% ब्याज दे रहा है। सेविंग अकाउंट में 10 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होता है।
दिसंबर तिमाही में बैंक का जमा 41% बढ़ा
अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में बैंक का जमा 41% बढ़ा है। 31 दिसंबर 2020 को बैंक के पास ग्राहकों के 77,289 करोड़ रुपए जमा थे। एक साल पहले यह जमा 54,631 करोड़ रुपए थी। खास बात है कि रिटेल यानी खुदरा ग्राहकों का जमा 100% बढ़ कर 58,435 करोड़ हो गया है।
ये प्राइवेट बैंक भी सेविंग अकाउंट पर दे रहे अच्छा ब्याज
बैंक | ब्याज दर (%) |
बंधन बैंक | 4.00-7.15 |
RBL बैंक | 4.75-6.75 |
इंडसइंड बैंक | 4.00-6.00 |
देश के बड़े सरकारी बैंक कितना दे रहे ब्याज
बैंक | ब्याज दर (%) |
SBI | 2.70 |
पंजाब नेशनल बैंक | 3.00 |
बैंक ऑफ इंडिया | 2.90 |
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.