पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत की कार बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने 1 जनवरी 2022 से कॉमर्शियल व्हीकल की कीमतों को 2.5% बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़े हुए दाम मीडियम और हैवी कॉमर्शियल व्हीकल (M&HCV), मीडियम और लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (I&LCV), स्माल कॉमर्शियल व्हीकल (SCV) और बस पर लागू होंगे। इनकी कीमत मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अगल-अलग होंगी।
कंपनी ने दाम बढ़ाने की वजह स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य कीमती धातुओं जैसी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ अन्य कच्चे माल की ज्यादा कॉस्ट होना बताया है।
नवंबर में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 25% की बढ़ोतरी हुई। टाटा ने अपने डोमेस्टिक होलसेल सेल्स में 58,073 पर 21% की वृद्धि दर्ज की, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 47,859 यूनिट्स थी। ऑटो प्रमुख ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री नवंबर में 29,778 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 21,641यूनिट्स थी।
मारुति, ऑडी और मर्सिडीज-बेंज पहले ही कर चुकी हैं ऐलान
मारुति अगले साल जनवरी 2022 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है। हालांकि यह बढ़ोतरी मॉडल पर निर्भर करेगी। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज ने अधिक फीचर और बढ़ती लागत के चलते कुछ मॉडल पर 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं दूसरी तरफ ऑडी की भी कारें अगले साल जनवरी 2022 से 3 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं। बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते ऑडी के सभी मॉडल की कारें महंगी हो सकती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.