पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने प्रीपेड प्लान्स के टैरिफ को 20 से 25% तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। नए प्लान 25 नवंबर से लागू हो जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि नए प्लान से एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) की प्रक्रिया में सुधार होगा। इससे कंपनी को वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी। बता दें कि एक दिन पहले ही भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतें 25% तक बढ़ाई हैं।
वोडाफोन आइडिया के पास देशभर में 27 करोड़ वायरलेस यूजर्स हैं। इनमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों शामिल हैं। यानी बढ़ी हुई कीमतों का असर वोडाफोन के सभी प्रीपेड यूजर्स पर होगा। एयरटेल और Vi के बाद अब रिलायंस जियो भी अपने प्रीपेड प्लान्स को महंगा कर सकता है। फिलहाल जियो के प्रीपेड प्लान्स सबसे सस्ते हैं।
कितने महंगे हो जाएंगे Vi के टैरिफ प्लान
वोडाफोन आइडिया यूजर्स को अब 79 रुपए वाले प्लान के लिए 99 रुपए खर्च करने होंगे। यानी उसे इस सबसे सस्ते प्लान पर 20 रुपए ज्यादा देने होंगे। वहीं, सालाना वैलिडिटी वाले 2399 रुपए वाले प्लान के लिए अब 2899 रुपए खर्च करने होंगे। यानी उसे 500 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। कंपनी ने टॉप-अप प्लान को भी महंगा कर दिया है।
एयरटेल के प्लान की पुरानी और नई कीमतों का अंतर
भारतीय एयरटेल | वोडाफोन-आइडिया | |||
प्लान | नई कीमत | वैलिडिटी | प्लान | नई कीमत |
79 | 99 | 28 दिन | 79 | 99 |
149 | 179 | 28 दिन | 149 | 170 |
219 | 265 | 28 दिन | 219 | 269 |
249 | 299 | 28 दिन | 249 | 299 |
298 | 359 | 28 दिन | 299 | 359 |
399 | 479 | 56 दिन | 399 | 479 |
449 | 549 | 56 दिन | 449 | 539 |
379 | 455 | 84 दिन | 379 | 459 |
598 | 719 | 84 दिन | 599 | 719 |
698 | 839 | 84 दिन | 699 | 839 |
1498 | 1799 | 365 दिन | 1499 | 1799 |
2498 | 2999 | 365 दिन | 2398 | 2899 |
किस टेलीकॉम कंपनी के पास कितने ग्राहक
अभी देश में कुल 106 करोड़ 4G यूजर्स हैं। जिसमें रिलायंस जियो के पास सबसे ज्यादा 44 करोड़ ग्राहक हैं। वहीं एयरटेल के पास 35 करोड़ और वीआई के पास 27 करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में दोनों कंपनियों (Vi+एयरटेल) की नई कीमतों का असर 62 करोड़ करीब 58.5% यूजर्स पर होगा।
डाउनलोड और अपलोड स्पीड में एयरटेल सबसे पीछे
एयरटेल के सामने इंटरनेट स्पीड भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों से एयरटेल डाउनलोड और अपलोड स्पीड में अपने कॉम्पिटिटर से काफी पीछे रही है। रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड में तो Vi इंडिया ने अपलोड स्पीड में लगातार बाजी मारी है। एयरटेल को ज्यादातर तीसरी पोजीशन पर ही रहना पड़ा है। अक्टूबर में जियो की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 21.9 Mbps रही। वहीं Vi इंडिया की 4G डाउनलोड 15.6 Mbps और एयरटेल की 4G डाउनलोड स्पीड 13.2 Mbps रही।
अक्टूबर में 4G अपलोड स्पीड के मामले में Vi का दबदबा एक बार कायम रहा। जियो और एयरटेल एक बार फिर Vi से अपलोड स्पीड में काफी पीछे रहे। बीते महीने Vi की औसत 4G अपलोड स्पीड 7.6 Mbps रही। वहीं रिलायंस जियो 6.4 Mbps की अपलोड स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर और एयरटेल 5.2 Mbps की अपलोड स्पीड के साथ तीसरे नंबर पर रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.