- Business News
- Tech auto
- Redmi Note 10 Series Crossed Rs. 500 Crores In Sales In India Within First 2 Weeks, Xiaomi Says
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रेडमी नोट 10 सीरीज की डिमांड:14 दिन में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया, इसकी बड़ी वजह कम कीमत में दमदार फीचर्स
शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी नोट 10 सीरीज को भारतीय बाजार में जबरदस्त सफलता मिल रही है। शाओमी ने बताया कि पहले दो सप्ताह (14 दिन) में इस सीरीज ने 500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की बिजनेस किया है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन नोट 10, नोट 10 प्रो और नोट 10 प्रो मैक्स आ रहे हैं। इसकी पहली बिक्री 16 मार्च को की गई थी।
ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी ने 14 दिन में इस सीरीज के करीब 227,000 से 416,000 स्मार्टफोन बेचे हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई कमेंट नहीं किया गया है।
रेडमी नोट 10 सस्ती स्मार्टफोन सीरीज
इस सीरीज की डिमांड की सबसे बड़ी वजह इसकी कीमत है। नोट 10 सीरीज की शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है।
मॉडल | वैरिएंट | कीमत |
नोट 10 | 4GB+64GB | 11,999 रुपए |
| 6GB+128GB | 13,999 रुपए |
नोट 10 प्रो | 6GB+64GB | 15,999 रुपए |
| 6GB+128GB | 16,999 रुपए |
| 8GB+128GB | 18,999 रुपए |
नोट 10 प्रो मैक्स | 6GB+64GB | 18,999 रुपए |
| 6GB+128GB | 19,999 रुपए |
| 8GB+128GB | 21,999 रुपए |
रेडमी नोट 10 के स्पेसिफिकेशन
- फोन में 6.43 इंच का सुपर एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा 360 डिग्री एंबिएंट लाइट सेंसर, IR ब्लास्टर, साइड माउंटडेट फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- फोन MIUI 12 पर बेस्ड एंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 6 जीबी तक क रैम और 128 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा।
- फोटोग्राफी के लिए फोन में सोनी IM582 सेंसर से लैस 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का लेंस है।
- फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो 33 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 0-100% चार्ज होने में 74 मिनट का समय लगेगा।
रेडमी नोट 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन
- फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।
- फोन MIUI 12 पर बेस्ड एंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर मिलेगा जिसे 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक के स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
- फोटोग्राफी के लिए फोन में सैमसंग ISOCELL GW3 सेंसर से लैस 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
- फोन में 5020 एमएएच बैटरी है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स के स्पेसिफिकेशन
- फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।
- फोन MIUI 12 पर बेस्ड एंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर मिलेगा जिसे 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक के स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
- नोट 10 प्रो मैक्स में सैमसंग HM2 सेंसर से लैस 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। इसमें कई सारे प्री-लोडेड कैमरा फीचर्स मिलेंगे जैसे कि नाइट मोट 2.0, व्लॉग (VLOG) मोड, मैजिक क्लोन मोड, लॉन्ग एक्सपोजर मोड, वीडियो प्रो मोड और डुअल वीडियो मोड।
- फोन में 5020 एमएएच बैटरी है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।