पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंटाटा मोटर्स ने अपनी पॉलुलर Suv नेक्सन EV के दाम घटा दिए हैं। बेस ट्रिम की कीमत 50,000 रुपए घटाई गई हैं। ये 14.99 लाख रुपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) से घटकर 14.49 लाख रुपए हो गई है। वहीं नेक्सन EV मैक्स में एक नया वैरिएंट XM भी ऐड किया है। इसकी कीमत 16.49 लाख रुपए हैं। नेक्सन EV लॉन्च के 3 साल पूरे होने पर दाम घटाए गए हैं।
कंपनी का ये फैसला महिंद्रा की नई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 की कीमत का खुलासा करने के ठीक एक दिन बाद आया है। बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए रखी गई है जो 18.99 लाख रुपए तक जाती है। ये इंट्रोडक्टरी प्राइस हैं जो पहले 5 हजार कस्टमर के लिए अवेलेबल रहेंगे। महिंद्रा ये SUV टाटा नेक्सन EV को टक्कर देती है। सिंगल चार्ज में ये 456 किमी चलेगी।
दो वैरिएंट में आती है नेक्सन EV
नेक्शन EV दो वैरिएंट (प्राइम और मैक्स) और अलग-अलग चार्जिंग ऑपेशन के साथ आती है। प्राइस में नए अपडेट के साथ ही ईवी प्राइम (बेस मॉडल) की कीमत 14.49 लाख रुपए और हायर वर्जन नेक्सॉन ईवी मैक्स की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है। पूरे Nexon EV लाइन-अप की बुकिंग तुरंत शुरू हो गई है। नए वैरिएंट Nexon EV MAX XM की डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू होगी।
नेक्सन EV Max की बढ़ी रेंज
टाटा मोटर्स ने नेक्सन EV Max की रेंज को भी अपडेट किया है। अब इसमें 453km की रेंज मिलेगी, जो पहले 437km थी। यानी रेंज में 16 किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेंज बढ़ाने के लिए ग्राहकों को सॉफ्टवेयर अपडेट करवाना होगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.