पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मोटोरोला ने भारतीय बाजार में मोटो E7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ये फोन वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा से लैस है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी। कंपनी का दावा कि सिंगल चार्ज पर इसे दो दिन तक इस्तेमाल कर पाएंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला रेडमी 9i, इनफिनिक्स स्मार्ट 5 और रियलमी C15 से होगा।
मोटो E7 पावर की कीमत
इस स्मार्टफोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8,299 रुपए है। फोन को कोलर रेड और ताहिती ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसकी सेल 26 फरवरी को 12PM पर फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल स्टोर्स पर होगी।
मोटो E7 पावर का स्पेसिफिकेशन
भारत में मोटो E7 पावर का मुकाबला
फोन | कीमत |
मोटो E7 पावर | 7,499 रुपए से शुरू |
रेडमी 9i | 8,299 रुपए से शुरू |
इनफिनिक्स स्मार्ट 5 | 7,499 रुपए से शुरू |
रियलमी C15 | 8,999 रुपए से शुरू |
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.