पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआप नए साल में कार खरीदने प्लान बना रहे हैं तब ये उसके लिए बेस्ट टाइम है। दरअसल, मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा समेत कई कंपनियां कई मॉडल पर जनवरी डिस्काउंट ऑफर लेकर आई हैं। इस डिस्काउंट के दौरान आपकी 85,000 रुपए तक सेविंग हो जाएगी। हालांकि, चिप की कमी से कई मॉडल की डिलीवरी में वक्त लग रहा है। वहीं, कुछ मॉडल ऐसे ही हैं जिनकी डिलिवरी आपको इसी महीने मिल सकती है। हालांकि, ये आपके शहर के डीलर पर भी डिपेंड करता है।
कार खरीदने पर क्या-क्या ऑफर्स मिलेंगे?
सभी कंपनियां कार पर जो डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं उसमें कैश, एक्सचेंज, लॉयलटी, कॉर्पोरेट, एक्सेसरीज शामिल हैं। किसी मॉडल पर ये सभी ऑफर्स मिल रहे हैं। तो किसी मॉडल पर कुछ ऑफर्स ही मिल रहे हैं। हालांकि, आपका डीलर चाहे तब आपको ज्यादातर ऑफर्स का फायदा मिल सकता है। चलिए सभी कंपनियों की कारों के डिस्काउंट ऑफर को जानते हैं।
मारुति की कारों पर डिस्काउंट
मारुति नेक्सा और एरेना शोरूम पर मिलने वाले कुल 10 मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 45,000 रुपए का डिस्काउंट एस-क्रॉस पर मिल रहा है। वहीं, सेलेरियो पर सबसे कम 10,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट वाली लिस्ट में ऑल्टो 800, एस-प्रेसो, सियाज, बलेनो, वैगनआर, ईको, इग्निस और विटारा ब्रेजा भी शामिल हैं।
हुंडई की कारों पर डिस्काउंट
हुंडई अपनी कारों के कुल 3 मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 28,000 रुपए का डिस्काउंट सेंट्रो और निओस पर मिल रहा है। वहीं, i20 पर सबसे कम 13,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा की कारों पर डिस्काउंट
टाटा अपनी कारों के कुल 6 मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 85,000 रुपए का डिस्काउंट हैरियर पर मिल रहा है। वहीं, अल्ट्रोज पर सबसे कम 10,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट वाली लिस्ट में सफारी, टिगोर, टियागो और नेक्सन भी शामिल है।
महिंद्रा की कारों पर डिस्काउंट
महिंद्रा अपनी कारों के कुल 4 मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 69,000 रुपए का डिस्काउंट XUV300 पर मिल रहा है। वहीं, बोलेरो निओ पर सबसे कम 13,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट वाली लिस्ट में मराजो और स्कॉर्पियो भी शामिल है।
रेनो की कारों पर डिस्काउंट
रेनो अपनी कारों के कुल 3 मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 20,000 रुपए का डिस्काउंट क्विड के 1-लीटर पेट्रोल इंजन और ट्राइबर पर मिल रहा है। वहीं, क्विड 800cc पर सबसे कम 10,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
टोयोटा की कारों पर डिस्काउंट
टोयोटा अपनी कारों के कुल 2 मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 27,000 रुपए का डिस्काउंट ग्लैंजा पर मिल रहा है। वहीं, अर्बन क्रूजर पर सबसे कम 15,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
होंडा की कारों पर डिस्काउंट
होंडा अपनी कारों के कुल 4 मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 27,000 रुपए का डिस्काउंट जैज पर मिल रहा है। वहीं, अमेज पर सबसे कम 11,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट वाली लिस्ट में WRV और सिटी भी शामिल है।
नोट : कार कंपनियों द्वारा जो डिस्काउंट दिए जा रहे हैं वो आपके शहर और डीलर पर अलग-अलग हो सकते हैं। हो सकता है आपको उतना डिस्काउंट ना मिले जितना हम दिखा रहे हैं। ये भी हो सकता है कि आपको इससे ज्यादा डिस्काउंट मिल जाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.