पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्मार्ट टीवी इंडस्ट्री में नए साल में काफी कुछ नया होने वाला है। टीवी ब्लैक एंड व्हाइट, कलर, HD से लेकर स्मार्ट-टीवी तक का सफर तय कर चुकी है। अब इसके आगे टीवी में क्या बदलाव होंगे, आज हम आपको इसी की जानकारी दे रहे हैं। टीवी में इस साल होने वाले बदलाव की बात करें तो इसमें बैटरी वाले टीवी, 8K टीवी, ट्रांसपेरेंट टीवी और होलोग्राफिक्स टीवी तक शामिल हैं। तो चलिए सभी नई टीवी टेक्नोलॉजी पर नजर डालते हैं।
बैटरी वाले टीवी
टीवी देखने के लिए प्लग ऑन करना एक जरूरी टास्क है। सोचिए यदि टीवी में बिल्ट इन बैटरी मिल जाए तो कैसा हो? 2022 में ऐसे कई स्मार्ट टीवी लॉन्च हो सकते है जो बैटरी से लैस होंगे। जिसको एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन की छुट्टी, फिर चाहे बिजली हो या न हो, आप अपने मनपसंद वीडियोज और वेब-सीरीज को फुल-एंजॉय के साथ घर के साथ बाहर भी देख पाएंगे।
8K टीवी पर होगी नजर
2022 में ज्यादातर स्मार्ट-टीवी ब्रांड्स का फोकस 8K रेजोल्यूशन पर ही रहेगा। 2022 में इसकी कीमतों में कुछ खास गिरावट नहीं आएगी। स्मार्ट टीवी के साइज में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, स्क्रीन साइज और बड़ा हो जाएगा। स्क्रीन साइज बढ़ने के साथ स्क्रीन की ब्राइटनेस लेवल्स भी और ज्यादा बढ़ेगा।
ट्रांसपेरेंट टीवी और होलोग्राफिक्स टीवी
2022 में होलोग्राफिक और ट्रांसपेरेंट टीवी का ट्रेंड और बढ़ता हुआ दिखेगा। ट्रांसपेरेंट टीवी के कई पेटेंट हमें 2021 में देखने को मिले। LG और सैमसंग जैसे कई ब्रांड्स इस पर काफी काम भी कर रहे हैं।
रोलेबल टीवी
2022 में हमें रोलेबल टीवी का ट्रेंड भी काफी तेजी से बढ़ता हुआ दिखेगा, क्योंकि 2021 में ही LG ने अपना R सीरीज टीवी लॉन्च कर दिया है जो रोलेबल टीवी का एक बढ़िया उदाहरण है। सैमसंग और शाओमी जैसे ब्रांड भी इसी ट्रेंड पर काम कर रहे हैं और कई ऐसे पेटेंट भी सामने आए है जिनमें रोलेबल टीवी की बात कही जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.