पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंटेल ने रियलसेंस आईडी वाला फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम पेश किया है। ये यूजर के चेहरे को पहचानकर स्मार्ट डिवाइसेज की तुरंत अनलॉक कर देगा। इस तकनीक में एक्टिव डेप्थ सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये तकनीक यूजर का चेहरा पहचानने में गलती नहीं करेगी। ये पूरी तरह सुरक्षित और सटीक है।
ये फेस आईडी सिस्टम कई डिवाइस के साथ काम करेगा। इससे स्मार्ट लॉक, एटीएम, गेट कंट्रोल जैसी कई चीजों को एक्सेस कर पाएंगे। साल के पहले क्वार्टर (मार्च तक) में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। इसे भारत समेत कई देशों में बेचा जाएगा।
क्या है फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम?
ये बायोमेट्रिक सिस्टम है जो व्यक्ति की पहचान उसके चेहरे, आंखों, मुंह के कॉम्बिनेशन से करती है। इसमें चेहरे के सभी एलिमेंट खासकर आंखें और मुंह को रीड किया जाता है। फिर पहचान के लिए चेहरे की 3D इमेज बनाकर डेटाबेस में सेव की जाती है। इस तकनीक का आविष्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों की टीम ने किया था। इसमें वूडी ब्लेडसोए, हेलेन चान वूल्फ और चाल्र्स बाइसन शामिल थे।
इंटेल रियलसेंस आईडी की कीमत और उपलब्धता
इंटेल रियलसेंस आईडी F455 पेरीफेरल की कीमत 99 डॉलर (करीब 7300 रुपए) होगी। वहीं, इंटेल रियलसेंस आईडी F450 मॉड्यूल 10-पैक में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 750 डॉलर (करीब 55,100 रुपए) होगी। इसका बुकिंग आज से ही कर सकते हैं। इसकी डिलिवरी मार्च के पहले सप्ताह में की जाएगी। कंपनी क्रेडिट कार्ड साइज वाले प्रोडक्ट का शिपिंग भारत और अन्य देशों में करेगी।
इंटेल रियलसेंस आईडी के फीचर्स
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.