पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज (मंगलवार, 28 मार्च) अपनी सबसे पॉपुलर स्कूटर 'एक्टिवा 125' को H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है। स्कूटर में कार जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एक अपडेटेड डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो रीयल-टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज और डिस्टेंस टू एम्पटी की जानकारी देगा।
इसके अलावा नया एक्टिवा 125 स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट और स्मार्ट फाइंड जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने हाल ही में H-Smart टेक्नोलॉजी फीचर के साथ लॉन्च एक्टिवा 110 को लॉन्च किया था। कंपनी ने स्कूटर को BS 6 फेज-II एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट भी किया है।
4 वैरिएंट और 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे
कंपनी ने इसे चार वैरिएंट ड्रम, ड्रम अलॉय, डिस्क और H-स्मार्ट वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसके शुरुआती बैस वैरिएंट 'ड्रम' की एक्स-शोरूम कीमत 78,920 रुपए से शुरू होती है जो टॉप एंड वैरिएंट 'H-स्मार्ट' में 88,093 रुपए तक जाती है। स्कूटर को पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इनमें पर्ल नाइट स्टार्ट ब्लैक, हैवी ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक, पर्ल प्रेशियस व्हाइट और मिड नाइट ब्लू मेटैलिक शामिल हैं। हैवी ग्रे मेटैलिक कलर ऑप्शन ड्रम वैरिएंट में अवेलेबल नहीं है।
2023 एक्टिवा 125 वैरिएंट & प्राइस
वैरिएंट | प्राइस (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
ड्रम | Rs. 78,920 |
ड्रम अलॉय | Rs. 82,588 |
डिस्क | Rs. 86,093 |
H-स्मार्ट | Rs. 88,093 |
एक्टिवा 125 : इंजन और पावर
स्कूटर में 125CC में सिंगल सिलेंडर PGM-FI अपडेटेड ऑन-बोर्ड डाइग्नोस्टिक-2 (OBD2) इंजन दिया गया है। इंजन eSP के साथ आता है, जो स्कूटर को साइलेंट तरीके से स्टार्ट करने के लिए तैयार करता है। ये इंजन 6250rpm पर 8.19 bhp की पावर और 5000rpm पर 10.4nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर ई-20 कंप्लाइंट पेट्रोल पर भी चलेगी।
एक्टिवा 125 : फीचर्स
नई एक्टिवा 125 में एक साइड-स्टैंड कट-ऑफ स्विच, एक फ्यूल फिलर कैप, एक ओपन ग्लोवबॉक्स और एक LED पोजीशन लैंप के साथ एक LED हेडलैंप मिलते हैं। होंडा के इस स्कूटर का माइलेज बढ़ाने के लिए इसमें बेहतरीन टायरों का भी यूज किया गया है। इंजन eSP के साथ आता है, जो स्कूटर को साइलेंट तरीके से स्टार्ट करने के लिए तैयार करता है।
स्मार्ट की के फीचर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.