पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरवरी 2021 के महीने में हीरो का स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला टूव्हीलर रहा। यह सालाना 14.98% की ग्रोथ है। 2020 में इसी अवधि के दौरान कंपनी ने इसके 2,15,196 यूनिट बेचे थे। एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल दूसरे स्थान पर मौजूद एक्टिवा के साथ मजबूत अंतर बनाए रखने में कामयाब रही।
होंडा पिछले महीने एक्टिवा की बिक्री में सकारात्मक वृद्धि दर्ज नहीं कर सकी। यही कारण है कि स्प्लेंडर और एक्टिवा के बीच लगभग 40,000 यूनिट का बड़ा अंतर रहा। फरवरी 2021 में कुल 2,09,389 एक्टिवा बिकीं, जबकि 2020 में इसी अवधि के दौरान 2,9,961 एक्टिवा बिकी थीं। यह सालाना 6.09% की गिरावट है।
सीबी शाइन की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़त रही
एचएफ डीलक्स 2020 में इसी अवधि के दौरान 1,26,309 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई, हालांकि यह सालाना 28.23% की गिरावट है। 2020 में इसी अवधि में कंपनी ने कुल 1,75,997 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बेची थीं। सीबी शाइन ने पिछले महीने की बिक्री में सबसे ज्यादा 128% की बढ़त हासिल की। फरवरी 2021 में कुल 1,15,970 सीबी शाइन मोटरसाइकिल बिकीं, जबकि फरवरी 2020 में इसकी सिर्फ 50,825 यूनिट बिकी थीं।
टॉप-5 पोजीशन पर पल्सर रही, बिक्री में सालाना 7.65% की बढ़त
सबसे ज्यादा लोकप्रिय पल्सर सीरीज में हाल ही में 180 नेकेड रोडस्टर ने डेब्यू किया। ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इसमें कई नए कलर ऑप्शन पेश किए जाएंगे। पिछले महीने, बजाज पल्सर मोटरसाइकिल के 81,454 यूनिट बिके। यह सालाना 7.65% की बढ़त है। 2020 में इसी अवधि में 75,669 पल्सर बिकी थीं।
टीवीएस के XL100 मोपेड की बिक्री में 7.81% की गिरावट
टॉप-10 टेबल के दूसरे भाग में, 66% सालाना बढ़ोतरी के साथ टीवीएस जूपिटर स्कूटर छठे स्थान पर रहा। कंपनी ने इसके कुल 52,189 यूनिट बेचे। टीवीएस के मोपेड XL100 ने सातवें स्थान अपनी जगह बनाई। फरवरी 2021 में XL100 के कुल 51,445 यूनिट बिके, यह सालाना 7.81% की गिरावट है।
10वें स्थान पर रही रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
सुजुकी ने सालाना 36.88% ग्रोथ के साथ फरवरी में 48,496 एक्सेस 125 स्कूटर बेचे। पिछले साल इसी अवधि में 50,103 एक्सेस 125 स्कूटर बिके थे। नौवे स्थान पर 46,264 यूनिट के साथ बजाज प्लेटिना ने अपनी जगह बनाई जबकि 36025 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 मोटरसाइकिल रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.