- Business News
- Tech auto
- Flipkart Big Saving Days Sale And Amazon Great Republic Day Sale Offers Discounts On Blaupunkt TV And Westinghouse TV
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल:ब्लॉपंक्ट और वेस्टिंगहाउस ने TV की डिस्काउंट लिस्ट जारी की, 6999 रुपए होगी शुरुआती कीमत
देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट ने इस सेल को बिग सेविंग डेज सेल, तो अमेजन ने ग्रेट रिपब्लिक डे सेल नाम दिया है। दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल 17 जनवरी से शुरू होगी। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, गैजेट्स, एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम जैसी सभी कैटेगरी पर धमाकेदार डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में सेल शुरू होने से पहले टीवी सेगमेंट की दो कंपनियां ब्लॉपंक्ट और वेस्टिंगहाउस अपनी ऑफर लिस्ट जारी कर दी है।
नए साल में आप अपने लिए नया एंड्रॉयड टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इन दोनों कंपनियों के बेहतरीन ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं। सेल में वेस्टिंगहाउस टीवी की शुरुआती कीमत 6999 रुपए और ब्लॉपंक्ट टीवी की शुरुआती कीमत 12999 रुपए होगी। तो चलिए इन दोनों टीवी के सभी मॉडल्स के ऑफर के बारे में जानते हैं।
वेस्टिंगहाउस टीवी पर पर मिलने वाले ऑफर
मॉडल | साइज (इंच) | कीमत | ऑफर प्राइस |
WH24PL01 | 24 | 7999 रुपए | 6999 रुपए |
WH32SP12 | 32 | 12999 रुपए | 11999 रुपए |
WH40SP50 | 40 | 18499 रुपए | 16999 रुपए |
WH43SP77 | 43 | 20999 रुपए | 18999 रुपए |
WH55UD45 | 55 | 32999 रुपए | 32999 रुपए |
- वेस्टिंगहाउस के बजट फ्रेंडली टीवी की शुरुआती कीमत 6999 रुपए है। इस कीमत में 24-इंच डिस्प्ले वाला टीवी खरीद सकते हैं। ये HD टीवी है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। हालांकि, ये स्मार्ट टीवी नहीं है। इसमें 20W स्पीकर, ऑडियो इक्वालाइजर, ऑटोमैटिक वॉल्यूम लेवल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- 32-इंच और 40-इंच वाले टीवी FHD स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी हैं। इसकी कीमत 11,999 और 16,999 रुपए है। दोनों टीवी एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। ये पतले बेजल और 24 वॉट स्पीकर से लैस हैं। टीवी सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी, 400 निट्स ब्राइटनेस, 2 स्पीकर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया है।
- 43-इंच टीवी FHD डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 30W का साउंड आउटपुट दिया है। इसकी ऑफर प्राइस 18,990 रुपए है। ये एंड्रॉयड 9 को सपोर्ट करता है। ये हाई डायनामिक रेंज के लिए 500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें भी सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया है।
- 55-इंच का मॉडल UHD (3840x2160 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 32,999 रुपए है। ये अल्ट्रा-थिन बेजल के साथ साथ आता है। टीवी एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। ये 40W स्पीकर, HDR10, 2GB रैम, 8GB स्टोरेज, 2 स्पीकर्स, सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी और 500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
ब्लॉपंक्ट टीवी पर पर मिलने वाले ऑफर
मॉडल | साइज (इंच) | कीमत | ऑफर प्राइस |
32CSA7101 | 32 | 14499 रुपए | 12999 रुपए |
42CSA7707 | 42 | 21999 रुपए | 19999 रुपए |
43CSA7070 | 43 | 30999 रुपए | 26999 रुपए |
50CSA7007 | 50 | 35999 रुपए | 33999 रुपए |
55CSA7090 | 55 | 40999 रुपए | 36999 रुपए |
65CSA7030 | 65 | 55999 रुपए | 52999 रुपए |
- ब्लॉपंक्ट टीवी के शुरुआती मॉडल 32-इंच का है। इस ऑफर प्राइस 12999 रुपए है। इसमें HD डिस्प्ले के साथ 40W के स्पीकर्स मिलेंगे। वहीं, 42-इंच मॉडल फुल-HD (1,920x1080 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। इसकी ऑफर प्राइस 19,999 रुपए है। इसमें सराउंड साउंड सर्टिफिकेट ऑडियो वाले 40W के 2 स्पीकर्स दिए हैं।
- 43-इंच मॉडल अल्ट्रा-HD (3,840x2, 160 पिक्सल) रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपए है। इसमें 50W स्पीकर के साथ बेजल लेस डिजाइन मिलेगा। ये डॉल्बी डिजिटल प्लस, DTS ट्रूसराउंड सर्टिफिकेट ऑडियो वाले 4 स्पीकर्स दिए हैं। 50-इंच टीवी भी अल्ट्रा-HD (3840x2160 पिक्सल) रेजोल्यूशन वाले टीवी की कीमत 33,999 रुपए है। ये एंड्रॉयड 10 और 60W के स्पीकर को सपोर्ट करता है।
- 55-इंच अल्ट्रा-HD (3840x2160 पिक्सल) मॉडल की कीमत 36,999 रुपए है। ये 60W के स्पीकर को सपोर्ट करता है। वहीं, 65-इंच अल्ट्रा-HD मॉडल की कीमत 52,999 रुपए है। ये एंड्रॉयड 10 और 60W स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा भी इन टीवी में कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।
कार्ड डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान बायर्स को ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, अमेजन अपनी सेल के दौरान बायर्स को SBI क्रेडिट कार्ड्स पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट देगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर जैसे फायदा भी ग्राहकों को मिलेंगे।