पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दुनियाभर में ही ईवी बनाने वाली कंपनियां लगातार बढ़ रही हैं। ईवी सेगमेंट में टेस्ला सबसे बड़ी कंपनी है। हालांकि, साल के पहले दो महीने में चीन की SAIC मोटर की डिमांड देखने को मिली है। दरअसल, इस कंपनी की हांग गुआंग मिनी ईवी ने सेलिंग के मामले में टेस्ला की मोस्ट डिमांडिंग मॉडल 3 को पीछे छोड़ दिया है।
टेस्ला मॉडल 3 से मिनी ईवी की 20,800 यूनिट्स ज्यादा बिकी
हांग गुआंग मिनी ईवी ने साल के जनवरी और फरवरी महीने में टेस्ला मॉडल 3 को पीछे छोड़ दिया। जनवरी में इस मिनी ईवी की 36,000 यूनिट्स बिकी। इसी दौरान मॉडल 3 की 21,500 यूनिट्स सेल हुईं। इसी तरह, फरवरी में मिनी ईवी की 20,000 यूनिट्स बिकी। इस दौरान मॉडल 3 की 13,700 यूनिट्स सेल हुईं।
यानी दो महीने के दौरान हांग गुआंग मिनी ईवी की कुल 56,000 यूनिट्स बिकी। वहीं, मॉडल 3 की 35,200 यूनिट्स सेल हुईं। दोनों ईवी की बिक्री में 20,800 यूनिट्स का अंतर रहा।
हांग गुआंग मिनी ईवी के पॉपुलर होने की वजह
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.