पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो 'CES 2021' में इनोवेटिव और यूजफुल प्रोडक्ट्स के पेश होने का सिलसिला जारी है। इवेंट के तीसरे दिन भी लाइफ को आसान बनाने वाले कई प्रोडक्ट्स सामने आए। तो कुछ ने चौंका दिया। इनमें ज्यादातर प्रोडक्ट्स की कीमत और लॉन्चिंग डेट तय नहीं हुई है। आइए जानते हैं इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में...
प्रोडक्ट नंबर-1 : लॉरियल स्मार्ट लिपस्टिक
काम : ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी लॉरियल ने स्मार्ट लिपस्टिक पेश की है। इस लिपस्टिक से मनचाहे कलर शेड्स तैयार कर पाएंगे। इसे एक तरह का कलर प्रिंटर भी कहा जा सकता है। इसके साथ 12 कलर कार्ट्रेज भी मिलेंगे। लिपस्टिक में 3 कलर कार्ट्रेज को लगाकर शेड्स तैयार किए जाते हैं। इसके लिए लॉरेल ऐप पर कलर सिलेक्ट करना पड़ता है। फिर 3 कार्ट्रेज मिक्स करके नया शेड तैयार कर देते हैं।
कब से मिलेगी : रजिस्ट्रेशन शुरू हुए।
कहां-कहां मिलेगी : जानकारी नहीं दी।
कितने में मिलेगी : करीब 21,800 रुपए।
प्रोडक्ट नंबर-2 : नीनू स्मार्ट परफ्यूम
काम : इस कंपनी ने इवेंट में स्मार्ट परफ्यूम पेश किया। ये मेल और फीमेल दोनों के लिए अलग-अलग है। इसकी खास बात है कि आप अपने मूड के हिसाब से खुशबू बदल पाएंगे। इसमें तीन अलग-अलग खुशबू वाले रिफिल होते हैं। जो मिक्स होकर आपकी पसंदीदा खुशबू वाला परफ्यूम तैयार कर देते हैं। परफ्यूम डिवाइस को स्मार्टफोन ऐप से कंट्रोल किया जाता है। परफ्यूम तैयार हो जाता है तब बटन दबाकर यूज कर सकते हैं। रिफिल खत्म होने पर ये LED लाइट से अलर्ट करता है।
कब से मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
कहां-कहां मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
कितने में मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
प्रोडक्ट नंबर-3 : रेजर स्मार्ट मास्क
काम : अमेरिकी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी रेजर ने स्मार्ट मास्क कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसे प्रोजेक्ट हेजल नाम दिया है। ये N95 क्लास फेस मास्क है। इसे वेंटिलेशन फंक्शन के साथ डिजाइन किया है। इसमें इंटरनल लाइट दी है जो अंधेरा होने पर ऑटोमैटिक ऑन हो जाती है। इससे मास्क ट्रांसपेरेंट हो जाता है और बोलने पर लोग आपका चेहरा देख सकते हैं। इसमें लो-लाइट मोड, इनबिल्ट माइक और एम्पलीफायर भी दिया है।
कब से मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
कहां-कहां मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
कितने में मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
प्रोडक्ट नंबर-4 : रेजर गेमिंग चेयर
काम : इसे प्रोजेक्ट ब्रुकलिन के तहत तैयार किया जा रहा है। फिलहाल ये कॉन्सेप्ट चेयर है। इसमें 60-इंच का रोलआउट OLED डिस्प्ले दिया है। इसे गेमिंग का नेक्स्ट लेवल भी कहा जा रहा है। डिस्प्ले स्क्रीन पहले पीछे की तरफ होती है। चेयर पर बैठकर जैसे ही बटन दबाया जाता है ये स्क्रीन आगे आ जाती है। चेयर के साथ टेबल भी मिलती है। यूजर कंसोल गेमिंग से पीसी पर स्विच कर सकता है। इसमें 16.8 मिलियन कलर्स मिलेंगे।
कब से मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
कहां-कहां मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
कितने में मिलेगा : जानकारी नहीं दी।
प्रोडक्ट नंबर-5 : जनरल मोटर्स की फ्लाइंग कार
काम : अमेरिकन ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स ने उड़ने वाली कार को पेश किया। इसका नाम कैडिलैक फ्लाइंग कार है। यह सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल है। यानी इसमें उड़ान भरने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी। इसमें सिंगल पैसेंजर ही सफर कर सकेगा। ये फुली ऑटोनोमस और इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसमें 90 वॉट की मोटर दी है। इसके बायोमेट्रिक सेंसर, वॉइस कंट्रोल, हैंड जेस्चर रिकग्निशन (हाथ के इशारे समझना) जैसे फीचर्स भी हैं। ये 88.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बिल्डिंग की छत से दूसरी छत तक यात्रा करेगी। अभी ये कॉन्सेप्ट मॉडल है।
कब से मिलेगी : जानकारी नहीं दी।
कहां मिलेगी : जानकारी नहीं दी।
कितने में मिलेगी : जानकारी नहीं दी।
प्रोडक्ट नंबर-6 : अल्काटेल 5G स्मार्टफोन
काम : अल्काटेल ने तीन नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए। सभी की कीमत 200 डॉलर (करीब 14,630 रुपए) से कम है। इनके मॉडल अल्काटेल 1S, अल्काटेल 1L और अल्काटेल 3L हैं। सबसे सस्ता स्मार्टफोन अल्काटेल 1S है। इसकी कीमत करीब 9,510 रुपए का है। इसे इसी साल फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, मार्च तक ये सभी स्मार्टफोन बाजार में आ जाएंगे।
कब से मिलेगा : फरवरी और मार्च में बिक्री शुरू होगी।
कहां-कहां मिलेगा : ग्लोबल मार्केट में।
कितने में मिलेगा : करीब 9,510 रुपए से शुरू।
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.