पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक कारों का चलन बढ़ा है। केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी से भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा मिला है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से परेशान लोग भी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल सोसाइटी (SMEV) का दावा है कि इस साल भारत में EV की बिक्री 10 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर जाएगी।
देश में अब तक कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जा चुकी हैं और 2022 भी इलेक्ट्रिक कारों के लिहाज से एक बड़ा साल होने की उम्मीद है। हम ऐसा इसलिए कर रहे क्योंकि कार बनाने वाली कंपनियां इस साल कई कारों को लॉन्च करने वाली हैं। आज हम उन्हीं में से टॉप 10 कारों की बात कर रहे हैं….
1. टाटा अल्ट्रोज़ EV
नेक्सन EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद टाटा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रोज EV को लॉन्च करने वाली है। इसे कंपनी के नए एजाइल लाइट एडवांस्ड (ALFA) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसे पहली बार 2019 जिनेवा मोटर शो के दौरान दिखाया किया गया था, जो कंपनी की जिपट्रॉन तकनीक के साथ आएगा। इसमें 250 से 300 किमी के बीच की रेंज मिलने की उम्मीद है।
2. BMW i4
लग्जरी ऑटोमेकर BMW 2022 में भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार i4 लॉन्च कर सकती है। इसने हाल ही में देश में iX-इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। BMW i4 सीरीज ग्रैन कूप का इलेक्ट्रिक वैरिएंट है और थोड़ा बेहतर डिजाइन के साथ आता है। यह 83.9 kWh बैटरी पैक से लैस होने की उम्मीद है। इसमें 450 किमी से ज्यादा रेंज मिल सकती है।
3. वोल्वो XC40 रिचार्ज
वोल्वो XC40 रिचार्ज 2021 में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से इसमें देरी हुई। इसे इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है। कार 78 kWh बैटरी पैक से लैस है और एक बार चार्ज करने पर 418 किमी तक की रेंज देती है।
4. मिनी कूपर SE
मिनी कूपर SE को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और इसके साल के शुरुआती 6 महीने में लॉन्च होने की उम्मी है। इसे 270 किमी की मैक्सिमम रेंज के साथ 32.6 kWh बैटरी पैक के साथ आने की उम्मीद है।
5. महिंद्रा eKUV100
महिंद्रा eKUV100 डिजाइन के मामले में KUV100 से मिलती जुलती है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। ग्लोबल चिप की कमी की वजह से इस कार की भी लॉन्चिंग में देरी हुई। इसे 2022 में ऐलान किया जा सकता है। इसमें 15.9 kWh बैटरी पैक मिलेगा। साथ इसमें 140 किमी की मैक्सिमम रेंज मिलेगी।
6. टाटा टियागो EV
अल्ट्रोज EV के अलावा, टाटा भारत में टियागो EV को 10 लाख रुपए कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। कार के 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन पहले से मौजूद टाटा टियोगो कार की तरह हो सकता है।
7. रेनो जोए
रेनो को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार जोए को एक एंट्री-लेवल के रूप में लॉन्च कर सकती है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। इसमें 52 kWh बैटरी पैक और 394 किमी की अधिकतम रेंज पेश करने की उम्मीद है।
8. मर्सिडीज बेंज EQS
मर्सिडीज बेंज EQS, जो कि पॉपुलर S-क्लास का इलेक्ट्रिक वर्जन है, देश में 2022 की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 107.8 kWh बैटरी पैक और एक बार चार्ज करने पर 770 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद है।
9. टाटा सिएरा
कंपनी की सबसे प्रतिष्ठित कारों में से एक टाटा सिएरा के 2022 में भारतीय बाजार में वापसी करने की उम्मीद है। इसे पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था।
10. रेनो K ZE
रेनो K ZE कंपनी की क्विड हैचबैक पर बेस्ड है और इसकी कीमत रेनो जोए से ज्यादा होने की उम्मीद है। कार को 2020 ऑटो एक्सपो में शो किया गया था और यह 26.8kWh बैटरी पैक से लैस है, जिसकी अधिकतम रेंज 260 किमी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.