पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकार को लेकर लोगों की पसंद बदल रही है। पहले जहां हैचबैक कारें लोगों की पहली पसंद होती थीं, वहीं अब उनकी जगह SUV ले रही हैं। पिछले 5 सालों में SUV की बिक्री का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।
आज के समय में निसान मैग्नाइट जैसी सब कॉम्पैक्ट SUV की कीमत 6 लाख रुपए से शुरू हो जाती है और 10 लाख रुपए तक जाती है। वहीं इसी दाम में हैचबैक कारें भी आ रही हैं, इसलिए लोग पहली प्राथमिकता SUV को दे रहे हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको पिछले साल सबसे ज्यादा खरीदी गई टॉप-10 कार्स के बारे में बता रहे हैं।
हुंडई क्रेटा रही टॉप पर
हुंडई क्रेटा ने 2021 में पिछले साल 96,989 यूनिट्स के मुकाबले 1,25,437 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ इसमें सालाना आधार पर 29.3% की ग्रोथ के साथ हुंडई ने 2020 की शुरुआत में दूसरी जेनरेशन के क्रेटा को पेश किया है, जिसकी मदद से यह मिडसाइज SUV सेगमेंट में किआ सेल्टॉस से आगे पहुंच गई है।
पिछले कुछ सालों की बात करें तो क्रेटा अक्सर टॉप पर रहने वाली SUV रही है। विटारा ब्रेजा 83,666 यूनिट्स के मुकाबले टोटल 1,15,962 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जिसमें सालाना आधार पर 38.6% की ग्रोथ हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी 2022 में बीच में नई जनरेशन की ब्रेजा को नए अपडेट के साथ लाने की तैयारी कर रही है।
टॉप-3 पर टाटा नेक्सन SUV रही
टाटा नेक्सन साल 2021 में भारत में 3सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार थी। इस बार यह टॉप-3 में जगह बनाने में कामयाब रही है। इसके साथ पहली बार इसने एक लाख बिक्री का भी आंकड़ा पार किया है। कॉम्पैक्ट SUV ने सालाना आधार पर 122% की बिक्री में ग्रोथ की।
हुंडई वेन्यू जनवरी से दिसंबर 2020 के बीच 82,428 यूनिट्स के मुकाबले 2021 में कुल 1,08,007 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जिसमें बिक्री में 31% की ग्रोथ हुई। 2021 में किआ सेल्टॉस पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी, इसकी बिक्री 2021 में 98,187 यूनिट्स रही, जबकि 2020 में 96,932 यूनिट्स रही।
वहीं किआ सोनेट 79,823 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर रही। XUV300 ने 47,422 यूनिट्स बेचीं। महिंद्रा स्कॉर्पियो, निसान मैग्नाइट और MG हेक्टर को पीछे छोड़ते हुए आठवें स्थान पर रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.