पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवैगरआर का नया मॉडल, 2023 सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को जापान में पेश किया गया है। नए मॉडल के डिजाइन को अपडेट किया गया है। नई वैगनआर का लुक स्पोर्टी लग रहा है, साथ ही कई हाईटेक फीचर्स भी जोड़े गए हैं। भारत में मौजूद वैगनआर से जापान में पेश की गई मॉडल बिल्कुल अलग है। भारत में वैगरआर का मौजूदा मॉडल लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लगातार पिछले महीने भी ये सबसे ज्यादा बिकने वाली लिस्ट में टॉप पर रहा है। वैगनआर की जुलाई 2022 में 22,588 यूनिट्स बिकी है।
नई वैगनआर की कीमत
जापान में 2023 सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट 1,217,700 येन से 1,509,200 येन (7.22 लाख रुपए से 8.96 लाख रुपए) की प्राइस रेंज में मिलेगी। वहीं वैगनआर स्टिंग्रे को 1,688,500 येन से 1,811,700 येन (10 लाख रुपए से 10.75 लाख रुपए) में पेश किया गया है। वैगनआर कस्टम जेड मॉडल की कीमत 1,474,000 येन से 1,756,700 येन (8.75 लाख रुपए से 10.43 लाख रुपए) के बीच है।
2023 वैगनआर वैरिएंट
नई 2023 सुजुकी वैगनआर को तीन अलग-अलग मॉडल वैगनआर, वैगनआर कस्टम Z और स्टिंगरे में लॉन्च किया गया है। स्टिंगरे में बिल्कुल नया LED प्रोजेक्टर हेडलैंप सेटअप है जो इसे अधिक फ्यूचरिस्टिक स्टांस देता है। टेललैंप्स को भी स्टैंडर वर्जन की तुलना में काफी नीचे रखा गया है, जो इसे MPV जैसा डिजाइन देता है। स्टैण्डर्ड वैगनआर में अभी भी स्टैण्डर्ड हैलोजन हेडलैंप मिलता है।
मारुति सुजुकी वैगनआर डिजाइन
मारुति सुजुकी वैगनआर पिछले सभी वर्जन की तरह एक बॉक्सी डिजाइन वाला लुक दिख रहा है। हालांकि, नई 2023 वैगनआर ग्रिल के साथ-साथ टेलगेट में एक्स्ट्रा डिजाइन में बदलाव लाती है। स्टिंगरे को एक आक्रामक रुख मिलता है जबकि कस्टम Z वैगनआर और वैगनआर सिंपल सी दिखती हैं। तीनों में रियर और साइड प्रोफाइल लगभग एक समान है।
2023 वैगनआर इंटीरियर
इंटीरियर मौजूदा वर्जन जैसा ही है। वैगनआर में बेज रंग का इंटीरियर मिलता है जबकि कस्टम जेड और स्टिंग्रे में ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलता है। केबिन के लुक और फील को ऊपर उठाने के लिए दो वेरिएंट पियानो ब्लैक और फॉक्स-वुड का इस्तेमाल करते हैं। इंफोटेनमेंट स्क्रीन नई मारुति सुजुकी कारों जैसे बलेनो और ब्रेजा में लॉन्च की गई 9 इंच की यूनिट मिलती है। कुछ अलाव सेफ्टी और सर्विस के मामले में स्टिंग्रे में HUD, ADAS, 360-डिग्री पार्किंग जैसे फीचर मिलते हैं।
सुजुकी वैगनआर इंजन
जापान-स्पेक वैगनआर 660cc मोटर पर ऑपरेट होती है जो NA पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड कॉन्फिगरेशन दोनों में पेश की जाती है। इस इंजन का टर्बो वर्जन स्टिंग्रे और कस्टम जेड के साथ मिलता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड MT और CVT शामिल हैं। 2WD और 4WD दोनों वैरिएंट ऑफर पर हैं। सीवीटी गियरबॉक्स के साथ माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन 25.2 kmpl का माइलेज देता है।
अलगे साल तक भारत में लॉन्चिंग
मारुति सुजुकी वैगनआर 2023 के अगले साल के अंत में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में बदलाव होंगे। और फीचर लिस्ट में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ग्लोबल वैरिएंट ऑल व्हील ड्राइव (AWD) भी ऑफर करता है, जो शायद कार के भारतीय वर्जन में नहीं मिलता।
वैगनआर क्यों पसंद?
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.