पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोंडा बाइक कंपनी ने 2022 होंडा CB300R मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2022 होंडा CB300R की एक्स-शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपए तय की है। नई CB300R में मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
लुक और डिजाइन
इसकी डिजाइन मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ रेट्रो स्टाइल को मिक्स करती है। सर्कुलर हेडलैंप में LED यूनिट्स और इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसके किनारे स्लीक LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं।
इंजन
2022 होंडा CB300R में PGM-FI टेक्नोलॉजी के साथ 286cc DOHC 4-वाल्व लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। मोटरसाइकिल में असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
2022 होंडा CB300R के फ्रंट में 296mm हब-लेस फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS के साथ रियर में 220mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। सस्पेंशन सेटअप में गोल्डन अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स शामिल हैं।
फीचर्स
एक फुल डिजिटल डिस्प्ले, आकर्षक और मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, एक स्लीक LED टेललाइट, कॉन्ट्रास्टिंग एग्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन ब्लॉक प्रोटेक्टर अन्य डिजाइन एलिमेंट्स हैं जो मोटरसाइकिल के प्रीमियम विजुअल अपील में इजाफा करते हैं। कॉम्पैक्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले ढ़ेर सारी जानकारी दिखाता है। इसमें इंजन इनहिबिटर के साथ गियर पोजीशन और साइड स्टैंड इंडिकेटर मिलता है।
स्पोर्टी अपील
होंडा CB300R ने इंजीनियरिंग के हाई स्टैंडर्ड का पालन किया है। नया CB300R असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है जो थकान को कम करता है और गोल्डन अपसाइड डाउन फोर्क्स राइडिंग सटीक और ज्यादा स्पोर्टी अपील के साथ आते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.