पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेनेली इंडिया ने घरेलू बाजार में बीएस 6 TRK 502X को लॉन्च कर दिय है। कलर के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग है। मैटेलिक डार्क ग्रे पेंट स्कीम की इसकी कीमत 5.19 लाख रुपए है जबकि प्योर व्हाइट और बेनेली रेड दोनों कलर ऑप्शन के लिए इसकी कीमत 5.29 लाख रुपए है।
कंपनी का कहना है कि यह इंट्रोडक्टरी प्राइस है, आगे इन्हें बढ़ाया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि पुराने मॉडल की तुलना में नए मॉडल की कीमत 31 हजार रुपए कम है। (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) इटालियन निर्माता लगातार अपने रेंज अपडेट कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने लाइनअप में नया बीएस 6 इम्पीरियल 400 और लियोनसिनो को जोड़ा है।
2021 बेनेली TRK 502X: इंजन और फीचर्स
10 हजार रुपए में कर सकते हैं बुकिंग
कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 2021 बेनेली TRK 502X को देशभर में स्थित शोरूमों से 10,000 रुपए के टोकन अमाउंट में बुक किया जा सकता है। पेशकश को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए, बेनेली तीन साल/अनलिमिटेड वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है।
बाजार में इन्हें मिलेगा चुनौती
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला कावासाकी वर्सेस 650 (कीमत 6.94 लाख रुपए), सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 एक्सटी (कीमत 8.84 लाख रुपए) और नई होंडा CB500X (कीमत 6.87 लाख रुपए) से होगा। (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम)।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.