पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अगस्त महीने में 13 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। महीने की शुरुआत बकरीद की छुट्टी से होगी। इसके अलावा 3 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो इन छुटि्टयों को देखते हुए अपना काम निपटा लें।
इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
तारीख | बंद रहने का कारण |
1 अगस्त | बकरीद |
2 अगस्त | रविवार |
3 अगस्त | रक्षाबंधन |
8 अगस्त | दूसरा शनिवार |
9 अगस्त | रविवार |
11 अगस्त | श्री कृष्ण जन्माष्टमी |
15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
16 अगस्त | रविवार |
21 अगस्त | तीज (हरितालिका) |
22 अगस्त | गणेश चतुर्थी, चौथा शनिवार |
23 अगस्त | रविवार |
30 अगस्त | रविवार, मुहर्रम |
31 अगस्त | ओणम |
नोट : आरबीआई की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो यहां क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.