- कार लोन की अवधि जितनी अधिक होती है EMI की रकम भी उतनी ही कम होती है
Moneybhaskar.com
Jul 15,2019 02:33:00 PM ISTनई दिल्ली. लोन लेकर कार की खरीदारी करने को लोग सबसे ज्यादा तरजीह देते हैं। आम तौर पर कार लोन की अवधि 3 से 5 साल की होती है लेकिन कुछ बैंक 7 साल के लिए भी कार लोन उपलब्ध कराते हैं। कार लोन की अवधि जितनी अधिक होती है EMI की रकम भी उतनी ही कम होती है। इस कारण कार खरीदना आसान हो जाता है लेकिन आपको ब्याज के तौर पर ज्यादा पैसे देने होते हैं। हम आपको विभिन्न बैंकों की ओर से कार लोन किस दर पर ऑफर किया जा रहा है।
5 साल की अवधि के लिए ये हैं 1 लाख रुपए के लिए विभिन्न बैंकों के कार लोन के ब्याज दर
बैंक | ब्याज दर (% में) | EMI (रुपए में) | प्रोसेसिंग फीस (बिना टैक्स) |
इंडियन ओवरसीज बैंक | 8.70-9.20 | 2,061-2,086 | लोन राशि का 0.50 फीसदी (अधिकतम 7,000 रुपए प्लस जीएसटी) |
कॉरपोरेशन बैंक | 8.85-10 | 2,069-2,125 | लोन राशि का 1 फीसदी (अधिकतम 1,000 रुपए) |
इलाहाबाद बैंक | 8.85-11.10 | 2,069-2,179 | लोन राशि का 0.50 फीसदी (अधिकतम 8,696 रुपए) |
सिंडिकेट बैंक | 8.95-9.05 | 2,073-2,078 | लोन राशि का 1 फीसदी (अधिकतम 1,500 रुपए) |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.95-10.70 | 2,073-2,159 | 2.50 से 7.50 लाख रुपए तक लोन लेने पर 1,500 प्लस जीएसटी |
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स | 9.00 | 2,076 | लोन राशि का 0.25% (अधिकतम 15 ,000 रुपए + टैक्स) |
केनरा बैंक | 9-9.65 | 2,076-2,108 | लोन राशि का 0.25 फीसदी (अधिकतम 5 ,000 रुपए ) |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 9.05-9.50 | 2,078-2,100 | 6 लाख से ज्यादा लोन लेने पर 1,500 रुपए |
एक्सिस बैंक | 9.05-11.30 | 2,078-2,189 | 3,500-5,500 (अधिकतम राशि) |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 9.10-10.35 | 2,081-2,142 | लोन राशि का 0.25 फीसदी (अधिकतम 15,000 रुपए) |
यूको बैंक | 9.10 | 2,081 | लोन राशि का 0.25 फीसदी (अधिकतम 15,000 रुपए प्लस जीएसटी) |
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया | 9.10-9.15 | 2,081-2,083 | लोन राशि का 0.59 फीसदी (अधिकतम 11,800 रुपए) |
इंडियन बैंक | 9.15 | 2,083 | 5 लाख से अधिक लोन पर 0.60 फीसद लान राशि (अधिकतम राशि 10,000 रुपए) |
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया | 9.15-9.40 | 2,083-2,095 | 200 से अधिक लाेन लेने पर 200 रुपए प्रति लाख |
देना बैंक | 9.30-9.90 | 2,090-2,120 | 1,000 प्लस जीएसटी (अधिकतम राशि) |