- सरकार ने गोल्ड बांड में निवेश का एक और मौका पेश किया है
- सॉवरेन गोल्ड बांड 2019-20 के सीरीज-7 का विंडो सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहेगा
Moneybhaskar.com
Dec 02,2019 02:59:35 PM ISTसंजय कुमार साह. नई दिल्ली. गोल्ड में निवेश करने के लिए कई निवेश विकल्प मौजूद हैं। इन विकल्पों में फिजिकल गोल्ड, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और सॉवरेन गोल्ड बांड शामिल हैं। फिजिकल गोल्ड की बनिस्पत गोल्ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड बांड अधिक सुविधाजनक होते हैं, क्योंकि इसे बेचना और रखना आसान है। साथ ही इनमें फिजिकल गोल्ड की तरह क्वालिटी चेक करने की भी जरूरत नहीं होती है। सरकार ने गोल्ड बांड में निवेश करने का एक और मौका पेश किया है। सॉवरेन गोल्ड बांड 2019-20 (सीरीज-7) का विंडो सोमवार को खुल गया है। यह विंडो शुक्रवार तक खुला रहेगा। यहां हम एक चार्ट के जरिये तीनों निवेश विकल्पों की तुलना कर रहे हैं। निवेशक खुद अपनी जरूरत के हिसाब से सर्वोत्तम विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड बांड की तुलना
मुद्दा | फिजिकल गोल्ड | गोल्ड ईटीएफ | सॉवरेन गोल्ड बांड |
रिटर्न | कम वास्तविक रिटर्न | कम वास्तविक रिटर्न | सोने की कीमत में जितनी बढ़ोतरी होगी उससे अधिक वास्तविक रिटर्न |
सुरक्षा | रखने में जोखिम | अधिक सुरक्षा | अधिक सुरक्षा |
गोल्ड की शुद्धता | शुद्धता पर संदेह | इलेक्ट्रॉनिक रूप में होने के कारण शुद्धता का पूरा भरोसा | इलेक्ट्रॉनिक रूप में होने के कारण शुद्धता का पूरा भरोसा |
लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स | तीन साल के बाद लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा | तीन साल के बाद लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा | तीन साल के बाद लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा (मैच्योरिटी तक रखने पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा) |
लोन के लिए कोलैटरल | हां | नहीं | हां |
ट्रेड करने या निवेश से बाहर निकलने की सुविधा | परिस्थितियों के साथ | एक्सचेंज पर हो सकता है ट्रेड |
एक्सचेंज पर हो सकता है ट्रेड रिडेंप्शन : पांच साल के बाद कभी भी सरकार के साथ |
रखने का खर्च | अधिक | काफी कम | काफी कम |
स्रोत : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
इस बार गोल्ड बांड का इश्यू प्राइस प्रति ग्राम 3,795 रुपए है
सोमवार से शुक्रवार तक खुले सॉवरेन गोल्ड बांड के विंडो में इश्यू प्राइस 3,795 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया गया है। निवेश आवेदन का सेटलमेंट 10 दिसंबर 2019 को हो जाएगा। यानी निवेशकों को इस दिन बांड मिल जाएगा। आरबीआई ने भी एक बयान जारी कर इस गोल्ड बांड सब्सक्रिप्शन अवधि की जानकारी दी है।
ऑनलाइन भुगतान करने वालों को प्रतिग्राम 50 रुपए सस्ता मिलेगा बांड
सरकार ने गोल्ड बांड के लिए ऑनलाइन आवेदन और भुगतान करने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। यानी एक भरी (10 ग्राम) सोने के बांड पर निवेशकों को 500 रुपये की बचत हो सकती है। छूट के बाद गोल्ड बांड का इश्यू प्राइस प्रति ग्राम गोल्ड के लिए 3,745 रुपये हो जाएगा।