
-
1.यहां जाएं Chrome > Setting > Content Settings
-
2.यहां क्लिक करें Content Settings > Notifications > Manage Exceptions
-
3."https://money.bhaskar.com:443" के लिए Allow चुनें।
-
4.पेज को रिफ्रेश (Refresh) करें।
नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। इसमें बिना सब्सिडी वाले एलपीजी (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत 35.50 रुपए की कटौती हुई है। वहीं, सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 1.74 रुपए सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 689 रुपए से 35.50 रुपए घटकर 653.50 रुपए प्रति सिलेंडर आ गए हैं। दूसरी ओर, सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 493.09 से 1.7 4 रुपए गिरकर 491.35 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2018 से लागू हो गई हैं।
चार महानगरों में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम
महानगर | नई कीमत | पुरानी कीमत |
दिल्ली | 653.50 | 689.00 |
कोलकाता | 676.00 | 711.50 |
मुंबई | 625.00 | 661.00 |
चेन्नई | 663.50 | 699.50 |
(नोट- नई कीमत 1 अप्रैल 2018 से लागू है। कीमत रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) में है।)
चार महानगरों में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम
महानगर | नई कीमत | पुरानी कीमत |
दिल्ली | 491.35 | 493.09 |
कोलकाता | 494.33 | 496.07 |
मुंबई | 489.04 | 490.80 |
चेन्नई | 479.44 | 481.21 |
(नोट- नई कीमत 1 अप्रैल 2018 से लागू है। कीमत रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) में है।)
दिल्ली-NCR में CNG-PNG महंगी
दिल्ली समेत नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में CNG और पाइप्ड कुकिंग गैस के दाम बढ़ गए हैं। CNG के दाम 90 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं, वहीं कुकिंग गैस के दाम 1.15 रुपए बढ़ाए गए हैं। सरकार की तरफ से नेचुरल गैस की इनपुट लागत में बढ़ोत्तरी के बाद ऐसा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में CNG और पाइप्ड कुकिंग गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी IGL के अनुसार दिल्ली में सीएनजी के दाम अब 40.61 प्रति किलो हो गए हैं। वही एनसीआर में यह दाम 47.05 रुपए प्रति किलो किए गए हैं। गैस के नए दाम लागू हो गए हैं। दूसरी ओर, घरों में आपूर्ति वाली पाइप्ड गैस भी महंगी हुई है। इसके दाम दिल्ली में 25.99 रुपए प्रति scm से बढ़कर 27.14 रुपए प्रति scm हो गए हैं। वहीं एनसीआर में यह दाम बढ़कर 28.84 रुपए प्रति scm हो गए हैं।
पेट्रोल 4 साल में सबसे महंगा हुआ
कच्चे तेल के भाव में उछाल के चलते भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। 1 अप्रैल को पेट्रोल चार साल में सबसे महंगा हो गया जबकि डीजल के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल रविवार को 73.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल 64.58 रुपए प्रति लीटर हो गया। बता दें, इंडियन बॉस्केट में क्रूड के भाव पिछले महीने औसतन 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहे।
11,000 रु. में 12 दिन घुमाएगा रेलवे, खाना-ठहरना भी रहेगा शामिल
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5500 रु मंथली इनकम की है गारंटी, ऐसे उठाएं फायदा
मोदी की इस स्कीम को योगी ने दिया बूस्ट, 25 हजार मंथली तक कमा रहे हैं लोग
मारुति सुजुकी ने उतारी नई अर्टिगा, इन बदलावों के साथ जल्द आएगी भारत
SBI की इस स्कीम ने दिया FD से 6 गुना रिटर्न, आप के पास भी है मौका
मारुति सुजुकी ने उतारी नई अर्टिगा, इन बदलावों के साथ जल्द आएगी भारत
Samsung का हर स्मार्टफोन मिल रहा है सस्ता, सिर्फ आज और कल है खरीदने का मौका
8वीं पास भी ले सकते है पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी, हर महीने होगी अच्छी कमाई
गिरवी पड़ी गोल्ड ज्वैलरी सस्ते में खरीदने का मौका, इन नम्बरों पर लें जानकारी
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5500 रु मंथली इनकम की है गारंटी, ऐसे उठाएं फायदा
मुकेश अंबानी ने पिता धीरूभाई से सीखी थी 5 बातें, बन गए सबसे अमीर
बच्चे के लिए बचाएं रोज 206 रुपए, LIC का यह प्लान देगा 27 लाख
ये हैं फाइव स्टार होटल के डर्टी सीक्रेट,अफेयर से लेकर रिकॉर्डिंग तक का है गेम
फॉर्मूला 72 बता देगा कहां जल्दी डबल होगा आपका पैसा, जान लें होगा फायदा
11 रुपए में बड़ा खेल करने की तैयारी में चीन, भारत में लगाया दांव
20 हजार लगाकर हर महीने कमाता है 40 हजार, एक आइडिया ने बदली लाइफ
मध्यप्रदेश में घूमने के लिए ये हैं 4 बेस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन, सिर्फ 6,500 रुपए होंगे खर्च
इंडिया वापस आ गई ये पुरानी कंपनी, बेच रही मार्केट से 9000 रुपए सस्ता TV
इस नंबर के कारण दिनोंदिन बढ़ती गई मुकेश अंबानी की अमीरी, ये फैक्ट फाइल
11,000 रु. में 12 दिन घुमाएगा रेलवे, खाना-ठहरना भी रहेगा शामिल
Disclaimer:- Money Bhaskar has taken full care in researching and producing content for the portal. However, views expressed here are that of individual analysts. Money Bhaskar does not take responsibility for any gain or loss made on recommendations of analysts. Please consult your financial advisers before investing.