
-
1.यहां जाएं Chrome > Setting > Content Settings
-
2.यहां क्लिक करें Content Settings > Notifications > Manage Exceptions
-
3."https://money.bhaskar.com:443" के लिए Allow चुनें।
-
4.पेज को रिफ्रेश (Refresh) करें।
नई दिल्ली। अगर आप ओला की टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दुनिया के सबसे बड़े राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक ओला ने अपने प्रमुख और इंडस्ट्री-फर्स्ट कार्यक्रम के तहत एक आधुनिक बीमाकर्ता के साथ मिलकर अपने ग्राहकों को प्रति माह 2 करोड़ इन-ट्रिप सूक्ष्म-बीमा पॉलिसी की सुविधा प्रदान करने की एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। इस सेवा को ओला प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से शहर और शहर से बाहर की कैब राइड्स के लिए ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया था। पिछले साल अप्रैल में शुरू की गई इस पेशकश को ग्राहकों से बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे ओला को भारत के सबसे बड़े राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म के रूप में अपना अग्रणीय नेतृत्व स्थान बनाए रखने में मदद मिली है।
इन-ट्रिप इंश्योरेंस के प्रति सभी आयु वर्गों की स्वीकृति देखी गई है और बेंगलुरु,दिल्ली, चेन्नई एवं मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में तो इस पेशकश को सबसे तेजी से अपनाए जाने की वृद्धि दर दर्ज की जा रही है।
इसमें सामान खो जाना, आकस्मिक चिकित्सा व्यय, आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता, ओपीडी उपचार का कवर तो शामिल हैं ही, साथ ही कुछ अन्य विशिष्ट लाभ जैसे कि लैपटॉप खो जाना या उसे आकस्मिक नुकसान पहुंचना या आउटस्टेशन राइड्स के लिए होटल की आकस्मिक जरूरत भी शामिल हैं।
ओला फाइनेंशियल सर्विसेज (ओएफएस) के सीईओ नितिन गुप्ता ने कहा, “ओला में हम अभिनव समाधानों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन लाखों लोगों के लिए एक विश्वसनीय अनुभव निर्मित करने में मदद कर सकते हैं,जो हर दिन हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। यह अनोखा सूक्ष्म-बीमा कार्यक्रम, जो बीमा के क्षेत्र में हमारी प्रमुख पेशकशों में से एक है, सड़क पर अप्रिय घटनाओं के जोखिम को कवर करते हुए ओला यूजर्स के लिए खास तौर पर निर्मित किया गया है। अप्रैल 2018 में इसके परीक्षण चरण के बाद से ग्राहकों ने हर महीने 2 करोड़ से अधिक पॉलिसी की सुविधा प्राप्त की है और देश भर से हमें जो अभूतपूर्व प्रतिक्रिया इसे लेकर मिली है, उससे हम बेहद रोमांचित हैं। हम ऐसी अनोखी पेशकशों पर काम करना जारी रखेंगे, जो उन 1 अरब से भी ज्यादा भारतीयों के लिए मोबिलिटी संबंधी अनुभवों को बदलकर रख देंगी, जिन्हें अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए हम प्रयासरत हैं।”
कैसे प्राप्त करें –
1. नया यूजर→राइड बुक करते हुए इन-ऐप कम्यूनिकेशन
2. मेन्यू→प्रोफाइल→राइड इंश्योरेंस→इंश्योरेंस को ‘ऑन’करें
3. जैसे ही ग्राहक अपनी सहमति देता है तो उसे इन-ट्रिप इंश्योरेंस उसकी सभी भावी राइड्स के लिए जारी कर दिया जाता है। ग्राहक के पास किसी भी समय अपने प्रोफाइल की सेटिंग्स बदलकर इससे बाहर आने का विकल्प भी उपलब्ध होता है।
इन-ट्रिप इंश्योरेंस इन्हें कवर करेगाः
|
कवरेज |
|
लाभ |
सिटी राइड्स |
आउटस्टेशन राइड्स |
आकस्मिक मृत्यु लाभ |
5,00,000 रुपए |
7,50,000 रुपए |
स्थायी संपूर्ण अपंगता |
5,00,000 रुपए |
7,50,000 रुपए |
स्थायी आंशिक अपंगता |
5,00,000 रुपए |
7,50,000 रुपए |
दुर्घटना चिकित्सा व्यय |
1,00,000 रुपए |
2,00,000 रुपए |
एंबुलेंस ट्रांसपोर्टेशन कवर एवं निकास (चिकित्सा एवं आपदा) |
10,000 रुपए |
10,000 रुपए |
शव को विदेश से स्वदेश मंगवाना |
10,000 रुपए |
10,000 रुपए |
ओपीडी उपचार |
3,000 रुपए |
5,000 रुपए |
हॉस्पिटल के दैनिक भत्ते (अधिकतम 7 दिन) |
500 रुपए/रोजाना |
1000 रुपए/रोजाना |
सामान की चोरी, निजी प्रभाव और विद्युतीय उपकरण कवर (केवल लैपटॉप) |
नहीं |
20,000 रुपए |
होटल की आकस्मिक जरूरत आन पड़ना |
नहीं |
10,000 रुपए |
गृह बीमा कवर और अग्नि एवं संबद्ध आपदाएं |
नहीं |
1,00,000 रुपए |
मैक्स लाइफ इन्श्योरेंस का बेहतरीन क्लेम्स पेड परसेंटेज, 4 बार लगातार
चीन के 74 वर्षीय कारोबारी ने अमेरिका को ललकारा, कहा, दुनिया नहीं रह सकती उनकी कंपनी के बिना
अगर आपके पास है PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि स्कीम तो जल्द कर लें यह काम
बुधवार को स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के बारे में
दिल्ली में कोई भी नौकरी करने पर मिलेंगे 15,000 हर महीने, सरकार ने लगा दी मुहर
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, बचत खाते से डबल मिलेगा रिटर्न
भारतीय व्यापारियों ने Pakistan से लिया बदला, लौटा दिया करोड़ों का सीमेंट
3% महंगाई भत्ता बढ़ने से हर महीने 7.5 हजार रुपए तक बढ़ जाएगी सैलरी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का अरब देशों को बड़ा झटका, अब अमेरिका से खरीदेगा करोड़ों का तेल
LIC ने लॉन्च किया नया प्लान, मामूली प्रीमियम पर 2 लाख तक सुरक्षा की गारंटी
अगर आपके पास है PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि स्कीम तो जल्द कर लें यह काम
सऊदी प्रिंस के दौरे के बाद जोश में पाकिस्तान, बोला-खत्म हुआ आर्थिक संकट
एक मैसेज बदल सकता है आपकी किस्मत, सरकार देगी 5 लाख रुपए, ऐसे लें एंट्री
भारत को ये 5 आइटम बेचकर अरबों कमाता है पाकिस्तान, अब बढ़ेगी कंगाली
भारतीयों की गाढ़ी कमाई से मालामाल हो रहा है सऊदी अरब, अब इसके खिलाफ विश्व के कई देश आए भारत के साथ
बुधवार को स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के बारे में
चीन के 74 वर्षीय कारोबारी ने अमेरिका को ललकारा, कहा, दुनिया नहीं रह सकती उनकी कंपनी के बिना
अब बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपए तक का भत्ता देने की तैयारी, श्रम मंत्रालय ने भेजा प्रस्ताव
भारत के लिए बना दिया फाइटर प्लेन, 1 लाख Cr. की डील के लिए दुनिया में मची होड़
Solar Plant लगाने के लिए खर्च करना होगा केवल 10% पैसा, 60% सब्सिडी देगी सरकार
मंथली किराए पर घर ले जाएं ब्रांड न्यू स्कूटर, मिलेगा 75 किमीं. का माइलेज और 80 किमी की टॉप स्पीड
दिल्ली में कोई भी नौकरी करने पर मिलेंगे 15,000 हर महीने, सरकार ने लगा दी मुहर
बेटी के जन्म से शादी तक 2.23 लाख रुपए देगी सरकार, इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन
स्मार्ट हो रहे छोटे शहरों के यूजर्स, टियर-2 और टियर-3 के दम पर बढ़ रहा है ऑनलाइन ट्रांजैक्शन
सऊदी के प्रिंस ने पाकिस्तान को अलग-थलग कर पीएम मोदी को बना लिया अपना बड़ा भाई
पाकिस्तान में 67 हजार रुपए का एक तोला सोना, भारतीय खरीद सकते हैं दोगुना
12 सरकारी बैंकों में होगा 48,239 करोड़ का रिकैपिटलाइजेशन, सरकार ने दी मंजूरी
भारतीय व्यापारियों ने Pakistan से लिया बदला, लौटा दिया करोड़ों का सीमेंट
पाकिस्तान के साथ खड़े चीन की आई शामत, देश में जलेगी चीनी सामान की होली
Facebook ने डेटा चोरी के आरोपों की बीच की रिकार्ड कमाई, आंकड़े जानकर जाएंगे चौंक