- देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए भाजपा सरकार पेंशन योजना शुरू करेगी।
- खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
Money Bhaskar
May 23,2019 12:15:39 PM ISTनई दिल्ली. देश में शुरुआती रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, जिसमें एक बड़ा वोट शेयर किसानों का रहा है। वहीं किसान जिनके लिए भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में लोकलुभावने वादों का ऐलान किया था। साथ ही 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का भी भाजपा ने लक्ष्य तय किया है। ऐसे में देश में भाजपा नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन पर इन वादों पर काम करना होगा।
किसानों को भी पेंशन मिलेगी
- पीएम मोदी ने देश के किसानों के लिए 2 हेक्टेयर भूमि वाले किासनों के लिए 6000 हजार रुपए सालाना देने का ऐलान किया है। वहीं, सरकार बनने के बाद देश के सभी किसानों तक यह योजना पहुंचायी जाएगी।
- देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए भाजपा सरकार पेंशन योजना शुरू करेगी। इसके तहत 60 साल की आयु वर्ग वाले किसानों को फायदा मिलेगा।
- खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार आने वाली पंचवर्षीय योजना में 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
- भाजपा सरकार किसानों को 1 से 5 वर्ष के लिए जीरो प्रतिशत पर एक लाख रुपए के नए अल्पावधि खेती का लोन मूल राशि के समय पर भुगतान की शर्त पर प्रदान करेगी।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का विस्तार किया जाएगा साथ ही इमसें स्वैच्छिक पंजीकरण का प्रावधान होगा।
- खेती उत्पादों के निर्यात और आयात को लेकर एक नीति तैयार की जाएगी।
- उचित दर पर किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।