Raghuram rajan report on employment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। इसमें खेती के विकास, बेरोजगारों के लिए रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर एक खाका तैयार किया जाएगा, जिसे कांग्रेस के लोकसभा के घोषणापत्र में शामिल किया जा सकता है।
Money Bhaskar
Jan 22,2019 07:44:00 PM ISTनई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। इसमें खेती के विकास, बेरोजगारों के लिए रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर एक खाका तैयार किया जाएगा, जिसे कांग्रेस के लोकसभा के घोषणापत्र में शामिल किया जा सकता है।
राजन के मुद्दों को जनता तक लेकर जाएगी कांग्रेस
एनबीटी की खबर के मुताबिक राजन की रिपोर्ट में मोदी सरकार के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था को क्या नुकसान हुए, इन मुद्दों का जिक्र किया जाएगा। इन मुद्दों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाएगी।सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने दुबई दौरे के बाद रघुराम राजन के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। बता दें कि रघुराम राजन यूपीए-2 सरकार में अगस्त 2012 से सितंबर 2013 तक आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं।
पी चिदंबरम घोषणापत्र बनाने वाली कमेटी के हैं अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र की कमेटी बनाई गई है।इसकी जिम्मेदारी के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सैम पित्रोदा और शशि थरूर जैसे विशेषज्ञ अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।