पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैलरी मांगने गए कर्मचारी को पीटा, VIDEO:स्वीट शॉप के मालिक ने किया हमला, मुंबई की घटना

मुंबई6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई में एक स्वीट शॉप के मालिक ने अपने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। पीड़ित कर्मचारी का नाम छोटू है और वह दुकान के मालिक से सैलरी मांगने गया था। हमले के बाद कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान संतोष पासवान और हसुराम चौधरी के रूप में हुई है।

CCTV में कैद वारदात
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज के मुताबिक ये घटना 28 नवंबर की है। CCTV में दिख रहा है- दुकान पर पहले से दो लोग काम कर रहे होते हैं। तभी लाल और ब्लैक टी-शर्ट पहने दो लोग उसके पास आते हैं। दुकानदार और छोटू (लाल रंग के टी-शर्ट में) के बीच सैलरी को लेकर पहले बहस होती है। उसके बाद दुकानदार छोटू की पिटाई कर देता है। छोटू के सिर और पेट में गंभीर रूप से चोट आई है।

शॉप का कर्मचारी अपनी सैलरी मांगने गया था, लेकिन शॉप के मालिक ने उसकी पिटाई कर दी।
शॉप का कर्मचारी अपनी सैलरी मांगने गया था, लेकिन शॉप के मालिक ने उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया
जिस दुकान पर ये घटना हुई उसका नाम ए वन स्वीट मार्ट है, जो नवी मुंबई के कलंबोली कॉलोनी के सेक्टर 1 में स्थित है। छोटू ने पुलिस को बताया कि वो उसी दुकान पर काम करता था। उसने दुकान में मौजूद संतोष पासवान और हसुराम चौधरी के खिलाफ कलंबोली थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी कलंबोली पुलिस की हिरासत में हैं।

महाराष्ट्र में मारपीट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
मुंबई लोकल में सीट को लेकर भिड़ी महिलाएं; 2 महिलाओं में जमकर मारपीट हुई

दो महीने पहले मुंबई की एक लोकल ट्रेन में गुरुवार को सीट को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान एक महिला पुलिस कॉन्सटेबल भी घायल हो गई। घटना ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...