पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, बसपा राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है। सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से कहा- मैं राज्यसभा का सदस्य हूं, कई प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं और बहन मायावती को लोगों को चुनाव लड़वाना है। इसलिए हम लोग चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मायावती विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मैं खुद भी इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। बसपा राज्य की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। तंज करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा, 'अगर समाजवादी पार्टी के पास 400 उम्मीदवार ही नहीं होंगे, तो वे 400 सीटें कैसे जीतेंगे? इस बार के चुनाव में न तो सपा सत्ता में आएगी और न ही भाजपा, उत्तर प्रदेश में बस बसपा की सरकार बनाने जा रही है।'
मायावती ने साल 2002 के बाद से कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। वहीं, साल 2000 में प्रदेश की कमान संभालने वाले राजनाथ सिंह फिलहाल वो आखिरी नेता हैं जो विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.