पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफोर्ब्स ने एशिया के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट जारी की है। इनमें भारत के गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूता का भी नाम शामिल है। इसके अलावा मलेशियाई-भारतीय बिजनेसमैन ब्राह्मल वासुदेवन और उनकी वकील पत्नी शांति कंडिया का नाम भी इस लिस्ट में हैं। वे भारत और मलेशिया में परोपकार पर खर्च कर रहे हैं।
अडानी ने 60 हजार करोड़ रुपए दान दिए
अडानी इस समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अडानी ग्रुप के चीफ हैं। उन्होंने इसी साल जून में 60 साल की उम्र पूरी होने पर 60 हजार करोड़ रुपए सोशल वर्क पर खर्च करने की बात कही थी। अडानी ने दावा किया है कि उनके इन पैसों को हेल्थ, एजुकेशन और स्कील डेवलपमेंट पर खर्च किया जा रहा है।
शिव नादर : इस साल 11,600 करोड़ रु. दान
शिव नादर एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और शिव नादर फाउंडेशन के फाउंडर तथा चेयरमैन इमेरिटस हैं। बिना किसी रैकिंग की सूची में HCL के शिव नादर (70) भी हैं। उन्होंने इस साल 11,600 करोड़ रु. दान किए हैं। इस रकम से स्कूल और कॉलेज बन रहे हैं।
अशोक सूता : रिसर्च के लिए 600 करोड़ रु. दिए
हैप्पिएस्ट माइंड्स के एग्जी. चेयरमैन अशोक सूता (80) ने चिकित्सा अनुसंधान के लिए ट्रस्ट को 600 करोड़ रु. दिए हैं। इस ट्रस्ट उन्होंने 2021 में बनाया था। अशोक सूता हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं।
ये भी पढ़ें...
अंबानी की रिलायंस देश की सबसे अच्छी कंपनी: फोर्ब्स की 'वर्ल्ड बेस्ट इम्प्लॉयर्स-2022' लिस्ट में 20वें नंबर पर RIL, सैमसंग नंबर-1
एक महीने पहले फोर्ब्स ने हाल ही में 'वर्ल्ड बेस्ट इम्प्लॉयर्स 2022' की रैंकिंग (लिस्ट) जारी की थी। इस लिस्ट में रेवेन्यूज, प्रॉफिट्स और मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) 20वें नंबर पर है। वहीं भारत में मुकेश अंबानी की रिलायंस बेस्ट इम्प्लॉयर है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.