पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पैसेंजर्स के टिकट को लेकर नया निर्देश जारी किया है। नए नियमों के मुताबिक अगर कोई एयरलाइन सर्विस कंपनी किसी पैसेंजर का टिकट डाउनग्रेड करती है, उसे बिना बताए टिकट कैंसिल करती है या बोर्डिंग से इनकार करती है तो उसे टिकट का 30% से 75% तक की राशि रिफंड करनी होगी। नए नियम 15 फरवरी से लागू होंगे।
घरेलू फ्लाइट पर 75% राशि वापस देनी होगी
नए नियमों के तहत कंपनियों को घरेलू फ्लाइट्स पर टिकट की लागत का 75% रिफंड देना होगा। इसमें टिकट पर लिया गया टैक्स भी शामिल होगा। इसके अलावा इंटरनेशनल पैसेंजर्स के साथ ऐसी कोई स्थिति बनती है तो 1500 किलोमीटर या उससे कम की उड़ानों के लिए टिकट की लागत का 30%, 1500 किमी से 3500 किमी के बीच की उड़ानों के लिए 50% और 3500 किमी से अधिक की उड़ानों के लिए 75% रिफंड यात्रियों को देना होगा। इसमें टिकट पर लिया गया टैक्स भी शामिल होगा।
एक्शन में DGCA, हाल ही में लिए दो और सख्त फैसले-
पेशाब केस में एअर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना DGCA अफसर लगातार एक्शन मोड में हैं। पिछले दिनों चर्चा में रहे न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के पेशाब कांड के बाद DGCA ने एयरलाइन पर 30 लाख का जुर्माना लगाया था। DGCA ने पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था।
पेरिस-दिल्ली फ्लाइट की घटना पर 10 लाख जुर्माना
DGCA ने छह दिसंबर को पेरिस-दिल्ली विमान में हुए दूसरे पेशाब कांड में सूचना ना देने के आरोप में में एअर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की थी। DGCA ने एअर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया था। एअर इंडिया की पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में शराब के नशे में एक पुरुष यात्री ने एक खाली सीट पर और एक महिला यात्री के कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर दी थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदली: जब तक क्रू न परोसे, तब तक शराब नहीं पी सकेंगे यात्री
एअर इंडिया ने पेशाब कांड और यात्रियों की अभद्रता की घटनाओं के बाद मंगलवार को फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया है। बदली हुई नीति के अनुसार, पैसेंजर्स को फ्लाइट में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी जब तक क्रू मेंबर्स उन्हें शराब न परोसें। केबिन क्रू को उन पैसेंजर्स की पहचान करने के लिए चौकस रहने को कहा गया है, जो फ्लाइट में अपनी शराब पी रहे हों। पूरी खबर पढ़ें
फ्लाइट में बुजुर्ग पर पेशाब करने वाले की गिरफ्तारी होगी: दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाईं, क्रू मेंबर्स पर भी एक्शन लेगा एअर इंडिया
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी दिल्ली पुलिस ने कर ली है। आरोपी का नाम शेखर मिश्रा है, जो मुंबई का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 45 साल है। उसके खिलाफ IPC की धारा 354, 294, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें गठित की हैं। वहीं, एअर इंडिया ने भी उस पर एक्शन लिया है। उस पर 30 दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की:पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई और जांच पूरी होने तक आरोपी के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें
एअर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना:पेरिस-दिल्ली उड़ान में नशे में था आरोपी; माफी मांगने पर छोड़ा
एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें
एअर इंडिया ने रोकी पालतू कुत्ते की एंट्री: बोर्डिंग पास के बावजूद फ्लाइट में उड़ान नहीं भर सका परिवार; कंपनी ने मांगी माफी
बेंगलुरु में पालतू कुत्ते के साथ ट्रिप पर जा रहे एक फैमिली को एअर इंडिया स्टाफ ने फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। परिवार ने सोशल मीडिया पर एअर इंडिया के पायलट के खिलाफ वीडियो शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.