पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए दोनों को विभेदनकारी बताया। कहा, यह लोग अलग-अलग मौतों और दुर्घटनाओं को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। लखीमपुर खीरी और पंजाब या छत्तीसगढ़ की हाल की घटनाओं को देख लें। इन्हें कहां और क्या दिखा? इसलिए उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में इनका कोई खास असर नहीं दिखेगा। वहीं, अखिलेश यादव के विजय रथ को लेकर उन्होंने कहा कि पहले वह अपना परिवार देख लें। इसके बाद कुछ और देखें।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा, सपा-बसपा और कांग्रेस जितना भी जोर लगा लें, उत्तर प्रदेश के लोगों में भाजपा को लेकर गजब का विश्वास बना हुआ है। वैसा भरोसा किसी भी राजनीतिक दल को लेकर लोगों का नहीं है।
केजरीवाल संस्कृति और छठ विरोधी हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक लगाई गई है। बिहार और पूर्वांचल के लोग जहां भी हैं, उन्हें देखना चाहिए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कितने बड़े छठ और संस्कृति विरोधी हैं लेकिन हम लोग शांत नहीं बैठेंगे। मंगलवार को प्रदर्शन करने के दौरान हम दिल्ली में गिर गए थे और बाएं कान में चोट लगी है। छठ पूजा पर रोक लगाने का निर्णय बिहार और पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए लिया गया है। हम लोग हर हाल में छठ पूजा का आयोजन करेंगे।
कश्मीर से कोई पलायन नहीं हो रहा है
कश्मीर में आतंकियों द्वारा की जा रही हत्याओं के कारण लोगों के पलायन के सवाल पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अब कश्मीर से बिल्कुल पलायन नहीं हो सकता। कश्मीर में आतंकवादी भी फ्रस्ट्रेशन के दौर में हैं। हमारे सेना और पुलिस के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। निर्दोषों की हत्या की पाकिस्तान की जो साजिश हमेशा से रही है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है और लगातार देते रहेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.