पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीसरे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र की है।
जिले के कुड़वार थाना अंतर्गत नौगवांतीर गांव के गोमती पुल के पास की है। जहां अंकज सिंह पुत्र दद्दन सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह और कृष्ण कुमार एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे थे। बीच रास्ते गोमती पुल के पास कुड़वार से मायंग की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकज सिंह और कुलदीप सिंह बाइक से उछलकर दूर गिरे। हेलमेट नहीं होने के कारण दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसकी वजह से दोनों ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर मारने के बाद बोलेरो फरार
बाइक सवार युवकों को टक्कर मार अज्ञात बोलेरो मौके से फरार हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्रीराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात बोलेरो की तलाश की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.