पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुल्तानपुर में आवारा पशु आज भी सड़कों पर मौजूद हैं, जो अब लोगो के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे। इस क्रम में सोमवार रात सपा नेता की बाइक की सांड से टक्कर हो गई। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सपा जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों सपाईयों ने पहुंचकर उनका हाल जाना।
गोलाघाट की घटना
मिली जानकारी के अनुसार अमित यादव पुत्र दूधनाथ यादव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव हैं। वो गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर कटका के मूल निवासी हैं। सोमवार रात जब वो शहर से घर वापस लौट रहे थे डीएम बंगले से कुछ दूरी पर गोलाघाट के समीप उनकी बाइक के सामने एकाएक एक सांड आ गया और बाइक उससे टकरा गई।
हाल जानने अस्पताल पहुंचे सपाई
हादसे में अमित यादव को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगो ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यह खबर जैसे ही सपाईयों को मिली फौरन सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, पूर्व सभासद सदफ अहमद उर्फ पिंटू, इरफान उर्फ पिंटू, राजू चौधरी, आकाश वर्मा, पवन यादव आदि जिला चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने अपने नेता का हाल जाना।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.