पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुल्तानपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार सालों तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। जानकारी के अनुसार वो उसे अपने साथ मुंबई लेकर भी गया। जहां उसने पीड़िता को दूसरों को भी सप्लाई किया। वापस आने के बाद जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। साथ ही दूसरी शादी रचा ली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
4 साल से था प्रेम-संबंध
जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी(16) ने बताया कि धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव निवासी अजय(25) से उसके पिछले 4 साल से प्रेम संबंध हैं। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। किशोरी उसकी बातों में आ गई। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।
दूसरी शादी की बात सामने आने पर दर्ज करवाया केस
इसके बाद दोनों एक साथ मुंबई भी गए। किशोरी का आरोप है कि अजय ने वहां से दूसरों को सप्लाई किया। उन लोगों ने भी उसके साथ यौन शोषण किया। वापस आने के बाद अजय शादी की बात से कतराने लगा। कुछ दिनों बाद उसने दूसरी शादी कर ली। जिसका पता चलने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया था।
पुलिस को मिला आरोपी का ऑडियो
केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। उस दौरान एक ऑडियो भी पुलिस को मिला। जिसमें अजय ने यह स्वीकार किया है कि 4 साल तक उसने युवती को यौनदासी बनाकर रखा था। SO बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.