पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश के गोंडा से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह सुल्तानपुर पहुंचे और यहां उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा राज ठाकरे से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उनकी हैसियत नहीं कि वे उन्हें व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकें।
राज ठाकरे से करना चाहता हूं दो दो हाथ
सांसद ने आगे कहा कि काश कोई ऐसा संयोग होता कि राज ठाकरे मुझे कहीं मिला जाता, तो दो-दो हाथ जरूर कर लेता। कैसरगंज से भाजपा सांसद है बृजभूषण शरण सिंह लंभुआ के सर्वोदय इंटर कालेज में जनसभा करने पहुंचे थे सांसद बृजभूषण शरण सिंह। रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय "अध्यक्ष" जया सिंह ने अपने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद बृजभूषण शरण सिंह को समर्थन दिया।
माफी मांगे राज ठाकरे
जया सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीयों के बारे में राज ठाकरे द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर उत्तर भारतीयों में बहुत ज्यादा आक्रोश है। आगामी 5 जून को राज ठाकरे अयोध्या आना चाहते हैं, प्रभु श्रीराम का दर्शन करना चाहते हैं, तो पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे तभी उन्हें अयोध्या आने दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मंत्री रेनू तिवारी, मंडल "अध्यक्ष" कान्ति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.