पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुल्तानपुर में आज अग्निपथ योजना के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर कांग्रसी सड़क पर उतरे। तिकोनिया पार्क में कांग्रेसियों ने गांधीगिरी का तरीका अपनाते हुए रघुपति राघव राजा राम का उच्चारण किया। विधानसभा वार यह सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए और नौजवानों की भी भागीदारी उन्होंने सुनिश्चित कराई। कांग्रेसियों ने कहा कि भारतीय सेना की नौकरी कोई रोजगार नहीं बल्कि यह देश सेवा से प्रेरित युवाओं का सपना होता है। अग्निपथ योजना में 4 साल की संविदा की नौकरी सेना की पूर्णकालिक व्यवस्था का अपमान है। यह युवाओं के सपने को चकनाचूर करता है।
जनरल वीके सिंह अपनी नौकरी बढ़ाने के लिए गए थे कोर्ट
सुल्तानपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे फिरोज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार सेना में चार साल की नौकरी के लिए जो अग्नि पथ योजना लेकर आई है उसी के विरोध में हम लोग सत्याग्रह कर रहे हैं। भगवान सरकार को सत बुद्धि दे वो इस कानून को वापस ले। जनरल वीके सिंह अपनी 6 महीने की नौकरी को बढ़ाने के लिए कोर्ट तक जाते हैं। आज वही आदमी हमारे देश के नवजवानों को चार साल की नौकरी की खूबियां गिना रहा है। इससे बड़ी विडंबना और दोगलापन क्या होगा जो इस सरकार में बैठे हुए मंत्री कर रहे हैं। यह नवजवानों के भविष्य के खिलाफ है हम चाहते हैं सरकार इसे वापस ले।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.