पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश में आज एकाएक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर के बाद आंधी बारिश से लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन सुल्तानपुर में बदले मौसम में जहां एक जान चली गई वही आठ घरों की गृहस्थी राख हो गई। पीड़ित परिवारों में हादसों के बाद से कोहराम मचा हुआ है। बल्दीराय थाना क्षेत्र की घटना
घटना जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव के दो पुरवों की है। पहली घटना यहां के अशरफपुर मजरे गंगा वलीपुर गांव की है। इसी गांव के विनोद कुमार की (13) वर्षीय पुत्री आंचल गांव के बाहर बाग में आम बीनने गयी हुई थी। तभी तेज आंधी के आने पर पेड़ की डाल टूटकर अचानक आंचल के ऊपर गिर गयी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।
एक मवेशी की मौत, दो जानवर झुलसे
वही दूसरी घटना पूरे जोधी मजरे गंगा वलीपुर गांव की है। यहां आंधी के समय अज्ञात कारणों से आग लगने से आठ घर जलकर नष्ट हो गये। आग लगने से घर में रखी सारी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।आग से विजय पाल, नन्द कुमार, राम चन्द्र, रामा वती, रमेश कुमार, मंजू, शिवपत्ता, गुड़िया का घर जला। आग से रामचन्द्र की एक बकरी व एक भैंस गम्भीर रूप से झुलस गई। वही आग से मंजू निषाद की एक बकरी मर गई। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल राम समझावन व उनके साथ लेखपाल सुखराज यादव व नंद किशोर मौके पर पहुंच कर हुए क्षति का अवलोकन किया।
घटना के बाद बल्दीराय एसडीएम बंदना पांडे ने कहा कि आग से हुए नुकसान के अवलोकन के लिए लेखपाल की टीम को भेजा गया है। उसके बाद सभी को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.