पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने गृह स्वामी को कमरे के अंदर बन्द कर लाखों रुपए के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजन नींद से जागे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी अशोक सिंह उर्फ डिप्टी सिंह पुत्र स्व. गोली सिंह शुक्रवार की रात भोजन के बाद परिजनों के साथ कमरे में सोए हुए थे। देर रात चोर उनके छत पर चढ़कर घर में घुस आए। गृह स्वामी अशोक सिंह का दरवाजा बाहर से साड़ी के सहारे पिलर में बांधकर उन्हें अंदर कैद कर दिया। इसके उपरांत दूसरे कमरे में दाखिल हुए चोरों ने बक्सा, अलमारी और अटैची का ताला तोड़कर चोर 18 लाख रुपये कीमत के जेवर और तीन लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब अशोक सिंह ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बाहर से बन्द मिला। हल्ला गुहार मचाने पर जमा हुए लोगों ने उन्हें बाहर निकला।
पीड़ित द्वारा मामले की सूचना डायल 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनिल सिंह ने चोरी के संबन्ध में परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली है। गौरतलब हो कि कोतवाली क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों से लोगों में भय व्याप्त है। इससे पूर्व 24 अप्रैल को सरतेजपुर रायपुर, 11 अप्रैल को बहली, 25 फरवरी को मसीरपुर, 17 मार्च को सबई समेत अन्य गांव में हुई चोरियों का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.