पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीतापुर जिले में पुलिस ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। बीते 24 घंटे में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश सहित 38 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 25 हजार का इनामी बदमाश पिछले ढाई वर्षों से फरार चल रहा था। इसके पास से पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है। बदमाश गौकशी की वारदातों को भी अंजाम देता था।
इनामी सहित 38 बदमाश गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के तकरीबन 18 थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, चोरी सहित जघन्य वारदातों में शामिल 38 अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की। पुलिस के मुताबिक, रेउसा थाना क्षेत्र का निवासी नसीम पुत्र अमीन गौकशी के मामले में पिछले ढाई वर्षों से वांछित चल रहा था। पुलिस ने बीती रात पेट्रोल पंप के करीब से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया है।
एसपी के निर्देश पर चलाया गया अभियान
एसपी आर.पी.सिंह ने बताया कि यह विशेष अभियान वांछित आपरधियों के खिलाफ चलाया गया। गिरफ्तार अपराधी बाहर रहकर जघन्य वारदातों को गैंग बनाकर अंजाम देते थे। इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी से अन्य घटनाओं को होने से लगाम लगाया जा सका है। पुलिस का यह अभियान जनपद में लगातार जारी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.