पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंयुक्त मोर्चा और किसान यूनियन के आवाहन के पर अग्निपथ योजना के विरोध में आज शामली के कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों की मांग है कि सरकार अग्निपथ योजना वापस ले। यह योजना नौजवानों के हितों में नहीं है। सरकार पिछले 2 सालों से भर्ती रोकी है। उसको बहाल करे।
अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा जो अग्निपथ योजना लाई गई है। वह नौजवानों के हित में नहीं है। इसे तत्काल रुप से वापस लिया जाए। सेना की जो भर्ती रूकी है, उसे बहाल किया जाए। जिससे नौजवान देश की सेवा कर सके। जो पहले से सेना में भर्ती की प्रक्रिया चली आ रही है। उसी को बहाल रखा जाए।
4 साल में क्या करेगा बच्चा
गठवाला खाप के थाम्बेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि सरकार अग्निपथ का जो मामला लाई है यह समाज के लिए, बच्चों के लिए और देश के लिए नुकसानदायक है। यह विदेश की नीति थी। प्रधानमंत्री जो योजना लागू किए हैं, इससे तो बहुत ही बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ब्याहे रहे न कुंवारे 4 साल में बच्चा क्या कर लेगा। हमारे देश के नेता विदेश की नीति देश के ऊपर क्यों थोप दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.