पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशामली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम विवाद अब की सरकारों की देन नहीं है।
हिंदू मुस्लिम के बीच खाई के जिम्मेदार जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी एवं जिन्ना हैं। वह कस्बा थाना भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मित्र सेन गुप्ता के परिवार से मिलने पहुंची थीं।
उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। 26 जनवरी 2022 से इसके लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें 10 करोड लोगों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं । यह भी कहा कि श्री कृष्ण जन्मस्थान को मुक्त कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने थाना भवन में स्थित झंडा चौक को भी देखा और यहां पर फैली गंदगी को देखकर दुख जताया और कहा कि जिस झंडा चौक से स्वतंत्रता का बिगुल फूंका गया था। उस स्थल पर आज झूठी पत्तले पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अखंड भारत निर्माण का है। जिसे पूरा करने का प्रण लिया है। वह गुलाम कश्मीर स्थित आदि शंकराचार्य शारदा पीठ में भी जरूर जाएंगी। यह जम्मू-कश्मीर होकर आई हैं। श्रीनगर के लाल चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.