पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहिलाओं और किशोरियों में असुरक्षित गर्भपात के जोखिम को ध्यान में रखते हुए संतकबीरनग के संयुक्त जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा,"मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेगनेंसी (संशोधित) एक्ट, 2021 को समझने की जरूरत है, जिनमें समाज और धार्मिक नेता भी शामिल हैं, ताकि महिलाओं को असुरक्षित गर्भपात से बचाया जा सके। अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कई अस्थाई व स्थाई साधनों की मौजूदगी के बाद भी असुरक्षित गर्भपात की स्थिति बनना मातृ स्वास्थ्य के लिए जोखिम से भरी हो सकता है। यदि किन्हीं कारणों से अनचाहा गर्भ ठहर भी जाता है, तो सुरक्षित गर्भपात करवाना ही उचित होता है, जिससे महिला की जान को जोखिम से बचाया जा सकता है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डॉ मोहन झा ने कहा, "विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में हर वर्ष कुल गर्भधारण में लगभग आधे गर्भधारण अनचाहे होते हैं। इनमें 10 में से छह अनचाहे गर्भधारण और सभी 10 में से तीन गर्भधारण गर्भपात में समाप्त होते हैं। WHO का साफ मानना है कि गर्भपात तभी सुरक्षित हो सकता है जब वह प्रशिक्षित डॉक्टर की मदद से सही तरीके और सही समय पर कराया जाए।"
एसीएमओ ने कहा, "अगर गर्भपात सुरक्षित न हो तो ऐसी स्थिति में यह शारीरिक , मानसिक विकार के साथ महिला या किशोरी की मौत का कारण भी बन सकता है। इससे मातृ मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सकती है। इसके अलावा किशोरावस्था में अनचाहे गर्भ से मुक्ति पाने और सामाजिक उलाहना से बचने के लिए भी किशोरियों को कतई असुरक्षित गर्भपात का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि यह उन्हें शारीरिक व मानसिक दिक्कतों के साथ ही उनकी जान को भी जोखिम में डाल सकता है।"
असुरक्षित गर्भपात से होने वाली कुल मौतों में 97 प्रतिशत मौत
विकासशील देशों में होती हैं । विकसित देशों में जहां एक लाख पर 30 महिलाओं की मृत्यु होती है। वहीं विकासशील देशों में 220 महिलाओं की जान चली जाती है। विकासशील देशों में करीब 70 लाख महिलाएं हर साल असुरक्षित गर्भपात के कारण अस्पतालों में भर्ती होती हैं।
किन परिस्थितियों में गर्भपात करा सकती हैं ?
• यदि गर्भ को रखने से महिला के जीवन को खतरा है। उसके कारण महिला के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गहरी चोट पहुंच सकती है।
• अगर पैदा होने वाले बच्चे को शारीरिक और मानसिक असमानताएं होने की संभावना है।
• अनचाहा गर्भ होने पर और गर्भनिरोधक विधि की असफलता के कारण गर्भपात कराया जा सकता हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.