पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंतकबीरनगर में भाजपा राज्यसभा सांसद ने सेक्टर प्रमुख तथा मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। वहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि 2022 के चुनाव में विपक्षी दल भाजपा की आंधी में उड़ जाएंगे।
सरकार गरीबों के लिए होती है, परिवार के लिए नहीं
जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने पांचों मंडलों में सेक्टर प्रमुख तथा मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं समाज के सबसे गरीब लोगों के लिए होती हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि 5 साल और कोरोना काल तक में घर बैठे रहे नेता। चुनाव आते ही नए कपड़े सिलाकर मैदान में आ गए हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। माफियाओं के ऊपर सरकार का बुलडोजर चल रहा है। इसलिए विपक्षी पार्टियां परेशान है।
2017 की तरह ही 2022 में आएगा तूफान
इस मौके पर श्री शुक्ला ने कहा कि विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चल रही हैं। हम राष्ट्र वाद को लेकर चल रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री राम चौहान ने कहा कि 2017 की तरह 2022 की तूफान फिर आने वाला है। जिसमें विपक्षी पार्टियां दूर- दूर तक नजर नहीं आएंगे। इन लोगों का खाता नहीं खुलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ की हड्डी हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर कोई आंच नही आने दिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.