पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंतकबीरनगर में कांग्रेसियों ने भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली है। सभी ने गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा इस सरकार में गुंडाराज कायम है। लखीमपुर के मामले में कातिलों को सरकार बचा रही है। साथ ही सवाल किया कि आखिर क्यूं गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त नही किया गया।
12 किलोमीटर तक निकाली गई पदयात्रा
जिले के खलीलाबाद विधानसभा के मंझरिया में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों में विकास कार्य भाजपा के चलते ठप पड़े हुए हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हमेशा विकास की राजनीति की है। जिससे देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा को अब सत्ता जाने का डर सताने लगा है। तीनों काले कानून बिलों की वापसी किसानों की जीत है।
नुक्कड़ नाटक करके भाजपा को घेरा
कांग्रेस नेता डॉ अमरेंद्र पांडे ने जनता को कांग्रेस के सफल नीतियों से अवगत कराया। साथ ही विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महंगाई घटेगी और किसान, नौजवानों को बेरोजगारी से निजात मिलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीणचंद पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडाराज कायम है। सरकार लखीमपुर-खीरी के मामले में कातिलों को संरक्षण दे रही है। आखिर क्यों गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया। कई गांवों में जाकर कांग्रेसियों ने जनसंपर्क भी किया। सात ही नुक्कड़ नाटक करके भी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.