पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नव निर्वाचित होने के बाद संतकबीरनगर पहुंचे। संजीव राय के स्वागत के दौरान सरैया बाईपास पर लंबा जाम लगा रहा। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग काफी देर तक प्रभावित रहा।
मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिस भी नहीं दिखाई दी। जिससे आवागमन में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय के स्वागत में भारी संख्या में कार्यकर्ता जमे रहें।
पूर्ण बहुमत से आएगी सरकार...
स्वागत समारोह कार्यक्रम में पहुंचे (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री राम चौहान ने कहा कि पार्टी ने एक संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ता संजीव राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। यह उत्साह प्रदर्शित कर रहा है कि 2022 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने से कोई नही रोक सकता।
प्रियंका और अखिलेश पर साधा निशाना
स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर से जो आवाज उठकर जाएगी उससे सैफई की दीवारें हिल जाएंगी।
मायावती का नोएडा में महल हिल जाएगा। राजनीतिक मौसम बदलते ही विपक्षी के ये लोग बरसाती मेंढक की तरह निकल कर आ जाते हैं। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनवरत सभी की समस्या सुनने और उसके निराकरण में लगी रहती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.